Latest Updates
-
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग
आषाढ़ महीने का सूर्य गोचर इन जातकों को पिलाएगा पानी, परिवार-नौकरी को लेकर रहना होगा सतर्क
Surya Gochar June 2023: सूर्य केवल पृथ्वी पर प्रकाश का मुख्य स्रोत नहीं है बल्कि वैदिक ज्योतिष में इसे आत्मा का कारक बताया गया है। सभी ग्रहों में सूर्य को राजा का स्थान प्राप्त है।
सूर्य के प्रभाव से जीवन में कई बड़े बदलाव आ सकते हैं। जल्दी ही सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं और इस प्रक्रिया को मिथुन संक्रांति कहा जाता है।
सूर्य का यह गोचर 15 जून, 2023 को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा। सूर्य देव अगले एक महीने तक इस राशि में रहेंगे। सभी जातकों पर इस गोचर का प्रभाव एक माह तक देखने को मिलेगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि सूर्य के मिथुन राशि में पहुंचने से किन राशियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि:
सूर्य देव आपकी ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन में देखने को मिल सकता है। इस अवधि में किसी से भी लड़ाई-झगड़ा करने से बचें, अन्यथा आपको ही नुकसान हो सकता है। विचारों का टकराव हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। परिवार में अपनेपन की कमी रहेगी। छोटी छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशि:
सूर्य का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। पूर्व में किये निवेश से आपको नुकसान हो सकता है। शत्रु पक्ष इस अवधि में हावी रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। किसी पर भी भरोसा करने की गलती न करें, आपको धोखा मिल सकता है।

तुला राशि:
सूर्य गोचर के प्रभाव के कारण इस समय आप खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते में दूरी आ सकती है। दफ्तर में अपने काम को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा वरिष्ठों से फटकार पड़ सकती है।

मीन राशि
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश मीन राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपनी संवाद शैली पर नजर रखने की जरूरत है वरना आपकी बातें किसी अपने का दिल तोड़ सकती हैं। आपका अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से आप खुद को कमजोर और परेशान महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातक इस अवधि में सावधान रहें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications