Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Surya Grahan 2023: देखें साल के पहले सूर्य ग्रहण का समय, सूतक काल, राशि पर प्रभाव व दान उपाय
अंतरिक्ष संबंधित गतिविधियां खगोल प्रेमियों के साथ साथ आम लोगों की भी दिलचस्पी का कारण बनती हैं। ये खगोल गतिविधियां ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण होती हैं।
सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण के कारण कई राशियों में नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलेगा। इससे संबंधित उपाय भी जानकारों द्वारा सुझाए जाते हैं।

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने वाला है जिसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। तो चलिए जानते हैं ग्रहण का समय, सूतक और प्रभावित होने वाली राशियों के बारे में। साथ ही जानते हैं ग्रहण के प्रभाव को कम करने के कुछ उपायों के बारे में।
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है और इसका समय क्या रहेगा?
इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल (गुरूवार) को लगेगा। इस दिन ग्रहण की शुरुआत सुबह 07:04 बजे से होगी और समापन दोपहर 12:29 बजे होगा।
क्या 20 अप्रैल 2023 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई दे रहा है?
यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है। इसे उपछाया ग्रहण कहा जाएगा। यह ग्रहण एशिया के कुछ चुनिन्दा देशों, ऑस्ट्रेलिया और अन्टार्कटिका से ही देखा जा सकेगा। भारत से न दिखने के कारण यहां सूतक काल नहीं लगेगा।
सूर्य ग्रहण 2023 का किन राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा?
मेष, कन्या और सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। इन जातकों की आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और यात्रा संबंधी योजनाओं पर प्रभाव पड़ सकता है। ग्रहण के प्रभाव के कारण इन्हें मानसिक तनाव भी झेलना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान की संभावना भी है।
सूर्य ग्रहण 2023 किन राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा?
वृषभ, मिथुन और धनु राशि के जातकों के लिए अप्रैल में लग रहा सूर्य ग्रहण लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और बचत करने में सफ़ल रहेंगे। यात्रा का सुख प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल होगी। व्यापार में मुनाफा और वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।
सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए किन चीजों का दान करें?
यदि पितृ दोष से परेशान हैं तो सूर्य ग्रहण के समय किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चमड़े के काले या भूरे रंग के जूतों का दान करें। इससे आपके पूर्वज प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद मिलेगा।
ग्रहण काल में काले या फिर भूरे रंग के कंबल का दान करने से घर के सदस्य रोगमुक्त होते हैं।
घर में यदि अतिरिक्त जूते-चप्पल हैं जिनका इस्तेमाल कोई नहीं कर रहा है तो उन्हें दान कर दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
