Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
Surya Grahan 2023: इन राशियों के जीवन में घोर अंधेरा लाएगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। सबसे पहले सूर्य ग्रहण लगेगा जो 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा और इस वजह से इस दिन सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। मगर ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को काफी अहम माना जा रहा है।

सूर्य देव 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां राहु पहले से ही मौजूद होंगे। इस वजह से ग्रहण की ये घटना कुछ जातकों को अशुभ परिणाम दे सकती है।
इस लेख के माध्यम से जानते हैं 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए अशुभ रह सकता है।

मेष राशि:
साल के पहले सूर्य ग्रहण के समय सूर्यदेव मेष राशि में ही उपस्थित होंगे। मेष राशि के जातकों को इस ग्रहण के कारण कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी हो सकता है। कामकाज के क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है।

सिंह राशि:
सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी है और इस वजह से ग्रहण का सीधा प्रभाव इस राशि के जातकों पर होने की संभावना है। सिंह राशि के लोगों के लिए साल का पहला ग्रहण अनुकूल नहीं रहेगा। आपके बनते हुए काम बीच में अटक सकते हैं। इस अवधि में आपको धैर्य से काम लेना होगा।

कन्या राशि:
सूर्य ग्रहण का नकारात्मक असर कन्या राशि के लोगों पर हो सकता है। इस अवधि में आप टेंशन में रहेंगे। मानसिक तनाव के कारण आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। आपको अपने बात करने के लहजे पर ध्यान रखना होगा अन्यथा बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है।

मकर राशि:
मकर राशि के लोगों को अपने माता पिता की सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस ग्रहण के कारण माता की सेहत प्रभावित हो सकती है। इस अवधि में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के खर्च से आपका बजट बिगड़ सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications