Latest Updates
-
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई -
June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक, जून के महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार -
Rajasthani Grandma Style Gatte Ki Sabzi Recipe: अब घर पर पाएं पारंपरिक राजस्थानी स्वाद -
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: शुक्रवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, करियर में मिलेगा बड़ा उछाल -
Restaurant Style Baby Corn Masala Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा स्वादिष्ट बेबी कॉर्न मसाला -
Train Washroom Rule: भूलकर भी इस समय न करें ट्रेन के टॉयलेट का इस्तेमाल, वरना सफर में होगी बड़ी दिक्कत -
गर्मियों में कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 9 जगहें, परिवार के साथ बनाएं ट्रिप का प्लान -
फेमस शेफ पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: क्या पुरुषों को भी हो सकती है यह बीमारी? जानें लक्षण और बचाव
Surya Grahan 2023: लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव व उपाय
इस साल कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से दो सूर्य ग्रहण होंगे और दो चंद्र ग्रहण। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है।
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को लगने वाला है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में दिखाई देगा।

यह भारत में नजर नहीं आएगा मगर इस खगोलीय घटना का संबंध ज्योतिष के साथ होने के कारण इसका प्रभाव किसी न किसी रूप में देखने को मिल सकता है।
इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि साल का पहला सूर्य ग्रहण सभी राशियों को किस तरह से प्रभावित कर सकता है और नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए किस तरह के उपाय किये जा सकते हैं।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
इस दौरान आर्थिक स्थिति, सेहत और यात्रा की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। संपत्ति से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं तो इस साल आपकी शादी हो सकती है। पैसों की बात करें तो कुछ अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं। जॉब करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी नौकरी न छोड़ें। इस दौरान पैसे उधार लेने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं।
उपायः आप इस दिन सूर्य और मंगल के मंत्र का जाप करें। कोई पौधा लगाएं। दूसरों की मदद करने जैसे परोपकारी कार्यों में शामिल हों।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
इस राशि के जातक अपने करियर अथवा बिजनेस में वृद्धि देखेंगे। आय में बढ़ोतरी होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप खर्चीले स्वभाव के हैं, तो भी इस अवधि में आप पैसे बचाने में सफल रहेंगे। बच्चे भी अच्छा करेंगे और करियर के लिहाज से आगे बढ़ेंगे। व्यापारियों को कुछ नए मौके मिल सकते हैं। आप इस दौरान जमीन या संपत्ति खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। लंबी अवधि का निवेश आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। यदि आप शादी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी जाती है। घर में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
उपाय: आपको जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। सूर्य देव को जल चढ़ाएं और भगवान विष्णु की अराधना करें।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
इस ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। साथ ही यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा है। धार्मिक कार्यों में भी आप शामिल हो सकते हैं। आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।
उपाय: विष्णु सहस्त्र का पाठ करना हितकारी रहेगा।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
आप इस अवधि में अपनी पुरानी संपत्ति को बेच पाएंगे और कुछ पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की भी उम्मीद है। पारिवारिक बातों को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। आपके अपने बड़े भाई-बहनों के साथ भी कुछ अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अगर आप संतान प्राप्ति की योजना बना रहे हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। करियर के लिहाज से यह समय ठीकठाक ही रहेगा। शादीशुदा जोड़े अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नए निवेश के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय: आप बृहस्पति ग्रह के मंत्र का जाप करें और भगवान गणेश की पूजा करें।

सिंह राशि : 23 जुलाई - 22 अगस्त
ग्रहण के प्रभाव के कारण इस अवधि में आप अत्यधिक क्रोध और तनाव का अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। संतान को अपनी नौकरी और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। यात्रा का योग बन रहा है। पड़ोसियों के साथ अपने संबंधों को लेकर सावधान रहें। यह ग्रहण आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। शारीरिक कष्ट से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंतित रहेंगे। नौकरी और व्यापार के लिए यह दिन प्रतिकूल रहेगा। नौकरी में ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी बेचने का मन है तो अभी और इन्तजार कर लें।
उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद आप शहद, गेहूं, लाल कपड़ा और गुड़ जैसी कुछ चीजों का दान कर करें।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
कन्या राशि के जातकों को मानसिक तनाव से जूझना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आपको अपने खर्चों को समझदारी से संभालने की जरूरत है। आप बेचैनी महसूस हो सकती है। इस अवधि में पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। किसी अच्छे मित्र के साथ रिश्ते में दूरी आ सकती है। आप अपने बोलने के लहजे पर थोड़ा ध्यान दें। साथ ही, आपको अपने भाई-बहनों के साथ भी संबंधों को सुधारने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ समय बिताएं और बात करें।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने से लाभ होगा। सूर्य को जल अर्पित करें और जरूरतमंदों की मदद करें।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
यह ग्रहण पैसे और सेहत के लिहाज से आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी मामला अभी न ही निपटाएं तो बेहतर होगा। आप छोटी अवधि के निवेश की योजना बना सकते हैं। दम्पतियों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी या व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए समय ठीक नहीं है। आप खुद को ऊर्जावान बनाये रखने में कठिनाई महसूस करेंगे। आप स्वयं में आत्मविश्वास की कमी भी महसूस कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
उपाय: आप विष्णु सहस्त्रनाम मंत्र का जाप करें। दान-पुण्य के काम में थोड़ा समय बिताएं।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
आपका स्वास्थ्य ठीकठाक रहेगा। यदि आप गर्भधारण करने की योजना बना रही हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े सभी विवाद का हल निकल सकता है। पैसों की बात करें तो आपको अपने खर्चों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में आपको स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास करने की जरूरत है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है।
उपाय: आप भगवान गणेश या भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं। कुछ दान पुण्य के काम में भी योगदान करें।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातक दफ्तर में तनाव का अनुभव कर सकते हैं। आप नौकरी बदलने का विचार भी कर सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई के लिए अच्छा समय दे पाएंगे। आप नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। विवाह के इच्छुक जातकों को जल्द ही अपना जीवनसाथी मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
उपाय:- आप बृहस्पति ग्रह के मंत्र का जाप करें। साथ ही सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
इस अवधि में आप संतान की शिक्षा को लेकर परेशान हो सकते हैं। दोस्तों के साथ रिश्ते में उतार चढ़ाव आ सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि संभव है। व्यवसाय से जुड़े जातक अपने बिजनेस की धीमी प्रगति से परेशान हो सकते हैं। पैसों की कमी का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध कुछ खास नहीं रहेंगे। उनसे बात करते समय अपने लहजे पर ध्यान दें। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
उपाय:- आपको सूर्य, चंद्र और राहु के उपाय करने से लाभ मिल सकता है। आप लक्ष्मीनारायण की पूजा भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
इस अवधि में आपकी सेहत अच्छी रहेगी और किसी पुरानी बीमारी से भी आपको राहत मिल सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। इससे आप अपने बजट को संतुलित रख पाएंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी हो या व्यापार काम का दबाव आप पर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले को लेकर तनाव बढ़ सकता है। अपनी माता की सेहत का ख्याल रखें। छोटी अवधि के निवेश आपके लिए फलदायी साबित हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
उपाय:- ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए आप मां लक्ष्मी और भगवान नारायण की पूजा कर सकते हैं।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
मीन राशि के जातकों को इस दौरान धन लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ मसले हल होंगे। आप प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आप शारीरिक और मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आप धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। मित्रों के साथ आपके रिश्ते ठीकठाक रहेंगे।
उपाय:- आप भगवान गणेश और सूर्य देव की पूजा कर सकते हैं। भगवान शिव की अराधना करें और उन्हें प्रसाद चढ़ाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications