Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Surya Grahan 2023 Rashifal: सूर्य ग्रहण के प्रभाव से इन 5 राशियों की पलट जाएगी किस्मत
Surya Grahan 2023 Rashifal: खगोलीय घटनाएं बस अन्तरिक्ष विज्ञान के लिए ही नहीं बल्कि ज्योतिष शास्त्र के लिए भी ज़रूरी होती हैं। ग्रहों और खगोलीय पिंडों की गतिविधियां विभिन्न राशियों और उनके जातकों के व्यवहार को प्रभावित करते हैं।
इस साल का अक्टूबर माह बेहद ख़ास होने वाला है क्योंकि इसमें चन्द्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों होने जा रहे हैं। 14 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा और उनको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। जानते हैं सूर्य ग्रहण के शुभ प्रभाव को प्राप्त करने जा रही राशियाँ -

मिथुन राशि:

साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाला है। इसके प्रभाव से जातकों को कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। साथ ही आर्थिक समस्याएं भी दूर होंगी और धन धान्य में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापारियों को लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार में रिश्ते और माहौल सुखी होगा।
कर्क राशि:

सूर्य ग्रहण इस राशि के लिए भी अच्छा परिणाम लाने वाला है। इस अवधि में मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं और घर में धन समृद्धि आएगी।
वृश्चिक राशि:

ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के जातकों के लिए शुभ समय की शुरुआत होगी। करियर और व्यापार में भाग्य के साथ से तरक्की मिलेगी। जीवन में खुशहाली आएगी और शुरू किये नए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
धनु राशि:

यह ग्रहण धनु राशि के लिए भी भाग्यशाली रहने वाला है। धनु राशि के जातक अपने अपने क्षेत्र में तरक्की करेंगे। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। व्यापार में लगे हुए जातकों को जल्द ही कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सम्बन्ध सुखद होंगे।
मकर राशि:

मकर राशि के जताकों के लिए भी 14 अक्टूबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा। पूर्व में किया गया धन निवेश अभी लाभ प्राप्त कराएगा। इससे आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी और परिवार के भीतर आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
