Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Surya Grahan 2024 Rashifal: नवरात्रि से एक दिन पहले सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों की तो बदलने वाली है किस्मत
Surya Grahan 2024 Rashifal for all 12 zodiac signs in Hindi: अप्रैल महीने का आगाज हो चुका है। अप्रैल माह में ही साल 2024 का प्रथम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। कई साल बाद पूर्ण रूप से सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण ना केवल खगोलीय दृष्टि से बल्कि धार्मिक और ज्योतिषी के लिहाज़ से भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल सोमवार को लगेगा। इस दिन चैत्र माह की अमावस्या तिथि रहेगी। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहने की उम्मीद है।
सूर्य ग्रहण 2024 का समय (Surya Grahan 2024 Timing and Duration)
सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल दिन सोमवार को रात्रि 9 बजकर 12 मिनट से मध्य रात्रि 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट तक रहेगी। ये सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से मीन राशि स्वाति नक्षत्र में लगेगा।
Surya Grahan 2024 Rashifal: Lucky Zodiac Signs

मिथुन राशि:
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने की उम्मीद है। इस राशि के लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है। इस दौरान निवेश की योजना बना रहे हैं तो भविष्य में इससे लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। करियर और बिजनेस दोनों ही क्षेत्रों में सफलता हाथ लगेगी।
धनु राशि:
8 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण का विशेष फायदा धनु राशि के जातकों को मिलने की उम्मीद है। करियर में सकारात्मक मोड़ आ सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को बड़ी डील मिल सकती है। यह समय आपके लिए बहुत शुभ और अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस राशि के सिंगल जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं। आप इस अवधि का खूब आनंद लेंगे।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण शुभ समय लेकर आने वाला है। इस दौरान आपका फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी में इजाफा होगा। आप एक दूसरे की बात को अच्छे समझने में सक्षम होंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
मीन राशि:
8 अप्रैल को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि के लिए शुभकारी रहेगा। गौरतलब है यह ग्रहण मीन राशि में ही लगने वाला है। आपको सकारात्मक अनुभव प्राप्त होंगे। यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके प्रेम जीवन में सुधार आएगा। किसी भी तरह की ग़लतफहमी दूर होगी और समझदारी बढ़ेगी। इस अवधि में आर्थिक लाभ की सम्भावना भी बन रही है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











