Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ज्योतिष की डरावनी भविष्यवाणी! 21 सितंबर को साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, इन 2 राशियों के लिए खतरनाक
Solar Eclipse 2025 Effects On Zodiac Signs: 21 सितंबर 2025 को साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जिसे लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों ही जगत में उत्सुकता है। खास बात ये है कि इस दिन सर्वपित अमावस्या भी है, पहले श्राद्ध वाले दिन चंद्र ग्रहण पड़ा था और आखिरी श्राद्ध वाले दिन सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। ये दोनों ही ग्रहण किसी आने वाली परेशानी की ओर संकेत कर रहे हैं जिसे लेकर लोगों के मन में डर है। ये तो आप जानते ही हैं कि ग्रहण को सदियों से शुभ-अशुभ का प्रतीक माना जाता रहा है और इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग पड़ता है।
हालांकि, इस बार का सूर्य ग्रहण खासतौर पर दो राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों के मामलों में अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं ये भी जान लें कि सर्वपित अमावस्या कौन सा उपाय करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है और घर में सुख-शांति और बरकत आती है।

सर्वपित अमावस्या का महत्व
वैसे तो श्राद्ध के 16 दिन लेकिन इस बार 15 हैं तो सभी खास होते हैं। मगर सर्वपित अमावस्या का विशेष महत्व होता है, ऐसा कहा जाता है कि इस दिन उन भूले-बिसरे पूर्वजों का श्राद्ध होता है जो हमें ध्यान भी न हों। इसके अलावा जो लोग श्राद्ध करना भूल गए हैं या उनसे कोई गलती हो गई है वो भी इस दिन श्राद्ध और तर्पण करते हैं ताकि पितरों का आशीर्वाद बना रहे। घर में किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती है।
सर्वपित अमावस्या पर करें ये उपाय
सर्वपित अमावस्या के दिन एक खास उपाय करने से न तो धन की कमी होगी और न ही पितर नाराज होंगे। आप पर हमेशा आपके पितरों का आशीर्वाद बना रहेगा।

1. पीपल और बरगद में दूध चढ़ाएं
इसके लिए आप एक लोटा लें, उसमें दूध डालें और बूरा डालें। इसके साथ ही काले तिल डालें। अब इसे बरगद के पेड़ पर या पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। इसका अर्थ है कि आपने अपने पितरों का तर्पण कर दिया है जिन्हें आप भूल गए थे या श्राद्ध में कोई गलती हो गई हो तो इस उपाय से उसका भी निवारण हो जाता है।
2. दान करें
अगला उपाय है कि सर्वपित अमावस्या के दिन किसी गरीब या भिखारी को जो आपके माता-पिता या जिनका आपने श्राद्ध किया हो जो इस दुनिया में न हों उनकी उम्र के इंसान को दान दें व भोजन कराएं।
3. सरसों के तेल का दीया जलाएं
इसके अलावा आपको सर्वपित अमावस्या के दिन सुबह अपने घर के ईशान कोण में सरसों के तेल का दीया जलाना है। इस बात का ध्यान रखें कि आप दीपक में काले तिल डाल दें। यही काम आपको शाम के समय अपने घर की चौखट पर करना है।
किन लोगों को रखना है ध्यान
21 सितंबर को जो ग्रहण लग रहा है वो पूरे साढ़े चार घंटे का होगा। इसका समय रात को 10 बजकर 59 मिनट से सुबह 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। हालांकि न तो ये भारत में लगेगा और न ही उसका सूतक काल मान्य होगा। मगर जो गर्भवती महिलाएं हैं उन्हें इस दिन अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। वो कोई भी कटिंग और सिलाई का काम न करें। इस दिन कोई भी नया काम शुरू न करें।
इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर
अब उन राशियों के बारे में जान लेते हैं जिनके लिए सूर्य ग्रहण बहुत बुरा रहने वाला है। इस लिस्ट में तुला और कन्या राशि हैं। इन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इनके रिश्ते खराब हो सकते हैं। हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है और सबसे खास बात इस दिन यात्रा करने से बचें। यात्रा न करने वाली बात हर राशि पर लागू होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
