Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Surya Grahan 2023 Rashifal: साल के अंतिम सूर्य ग्रहण के दिन इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क
Surya Grahan 2023 Rashifal: साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण पितृ पक्ष के अंतिम दिन लगने वाला है। अमावश्य के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण वैसे ज्यादा हानिकारक तो नहीं है, सामान्य सुरक्षा के नियम पालन करने की सलाह ज्योतिषियों द्वारा दी गयी है लेकिन ग्रहण के साथ ही ग्रहों की दशा बदलने लगती है और इससे राशि प्रभावित होती हैं।
यह सूर्यग्रहण जिन राशि वालों के लिए नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर सकता हैं उनके बारे में आपको बताया जा रहा है ताकि वो सतर्क रहें। ये चार राशि हैं मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि और धनु राशि। याद रखें की सूर्य ग्रहण रात 8.34 बजे शुरू होगा और 2.25 बजे खत्म होगा।

मेष राशि:

ग्रहण के दौरान सूर्य देव की दृष्टि मेष राशि के छठे भाव पर है इसलिए मेष राशि वाले सतर्क रहें। गलती से भी लड़ाई झगडे में ना फंसे वरना निकलना मुश्किल हो जाएगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना के आसार बन रहे हैं। ग्रहण के दिन कोई शुभ कार्य ना करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह राशि:

चूँकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और ग्रहण सूर्य का ही है ऐसे में सिंह राशि वालों पर राहू का बहुत प्रभाव पड़ेगा। राहू काम बिगाड़ने वाला है इसलिए आज के दिन पैसे का लेन देन ना ही करें तो सही है या फिर करना पड़े तो सोच विचार कर सावधानी से करें। आपको धोखा मिल सकता है इसलिए आज के दिन जल्दी किसी पर विश्वास ना करें। गुस्सा ना करें, मन खुश रखें।
कन्या राशि:

ग्रहण के दौरान सूर्य देव कन्या राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं। इसका सीधा असर कन्या राशि वालों पर पड़ेगा। लड़ाई झगडे से दूर रहे वरना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। मनमुटाव बढ़ कर झगडे का रूप ले सकता है। मित्रता टूट सकती हैं, रिश्तो में दरार पड़ सकती है। इसलिए सावधानी से निर्णय लें और संयमित रहे।
धनु राशि:

ग्रहण के दौरान धनु राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के आसार बन रहे हैं। अचानक से बना हुआ काम बिगड़ सकता है। अपने दोस्त, पति या पत्नी और रिश्तेदारों की बात से गुस्सा होकर जवाब ना दें। ऑफिस में संयमित रहें वरना नौकरी जा सकती है। शांत रहे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications