Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Maha Gochar: सितंबर माह का सबसे बड़ा गोचर जल्द, इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बिगड़ जाएंगे बनते काम
Surya Ka Maha Gochar: सूर्य ग्रह को ऊर्जा का पावरहाउस माना जाता है। यह सौर मंडल में बहुत ही शक्तिशाली और मुख्य ग्रह है। सूर्य द्वारा राशि में होने वाला परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करता है।
गौरतलब है कि सूर्य देव 17 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जायेंगे। वह 18 अक्टूबर तक कन्या राशि में विराजमान रहने वाले हैं।

सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ जातकों के लिए मुश्किल समय लाने वाला है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं 17 सितंबर को सूर्य देव के कन्या राशि में प्रवेश कर जाने से किन 4 राशियों को सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए कठिन समय शुरू होने वाला है। सूर्य के इस गोचर के कारण आपका शत्रु पक्ष आप पर हावी रहेगा। वो आपको नुकसान पहुंचाने के मकसद से योजना भी बना सकते हैं। इस अवधि में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आप अपनी निजी बातें किसी के साथ शेयर न करें और न ही किसी पर भरोसा करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश कर जाने के बाद से आपको पैसों के लेकर किल्ल्त झेलनी पड़ सकती है। आप इस अवधि में किसी भी तरह का निवेश न करें अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी सोच समझकर पैसा लगाने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप अपने माता पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें, उन्हें सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि:
सितंबर में होने वाला सूर्य का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों के लिए कुछ ख़ास नहीं रहेगा। इस दौरान आपके सोचने समझने और निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। आपके सोचे हुए कार्य नहीं हो सकेंगे जिससे आपको निराशा हो सकती है। इस एक माह की अवधि में आप कोई बड़ा फैसला न लें अन्यथा प्रतिकूल परिणाम मिल सकता है। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। आपकी सेहत कुछ ख़ास नहीं रहेगी।
मीन राशि:
सूर्य देव के कन्या राशि में प्रवेश करने के बाद से मीन राशि के जातकों को प्रतिकूल नतीजे झेलने पड़ सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन पर इस गोचर का प्रभाव दिखेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। यदि धैर्य से काम नहीं लिया गया तो मामला तूल पकड़ सकता है। आपको अपने बोलने के लहजे पर ध्यान देना होगा वरना सामने वाला व्यक्ति नाराज हो सकता है। धन को लेकर लापरवाही में कोई फैसला न लें, घाटा हो सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
