Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Surya Gochar: सूर्य के गोचर से कर्क संक्रांति आज, जानें अगले एक महीने सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल
Sun Transit in Cancer: ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना है। हर किसी के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है। सभी ग्रहों में सूर्य को सबसे शक्तिशाली माना गया है।
सूर्य देव को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है और जब सूर्य अपनी राशि में परिवर्तन कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो लोगों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।

सूर्य का कर्क राशि में गोचर 17 जुलाई 2023 को प्रातः 4:59 बजे हुआ। 17 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं और 17 अगस्त 2023, दोपहर 1:27 बजे तक वहीं रहेंगे। इसके बाद वो सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 17 जुलाई 2023 को सूर्य के कर्क राशि में गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलेगी। इस राशि के व्यवसायी नाम और लाभ दोनों कमाएंगे। आपके उद्यमों में वृद्धि होगी। हालांकि विवाद और आक्रामक व्यवहार से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव हो सकता है। इस दौरान आपको नए वाहन की खरीद को टालने की सलाह दी जाती है। आपको पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।
वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में बदलाव आएंगे। पेशेवर लोग नौकरी बदलने की सोच सकते हैं और व्यवसायी अपनी व्यावसायिक रणनीतियों को लागू करने का काम कर सकते हैं। इससे बाजार में उनका रुतबा बढ़ने की उम्मीद है। निजी जीवन में आपको कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है। यात्रा का योग है। इस अवधि में प्रॉपर्टी खरीदना-बेचना फायदेमंद रहेगा।
मिथुन: 21 मई - 20 जून
इस अवधि में आपको अपने भाई-बहनों और मित्रों से महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसायियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस गोचर के प्रभाव से आपको बहुत सारा धन प्राप्त होगा। पैसों को लेकर आपके निजी जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। आपको अपना हेल्थ चेकअप करा लेना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
सूर्य का यह गोचर आपकी ही राशि में हुआ है। आप अपनी शारीरिक सेहत को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस दौरान आप अपनी लाइफस्टाइल में नए बदलाव लाएंगे। निजी जीवन में कुछ उतार चढ़ाव आ सकता है। तनाव को अपने जीवन पर हावी न होने दें। व्यवसायियों को इस दौरान आर्थिक वृद्धि देखने को मिलेगी और उन्हें सुनहरे मौके हाथ लगेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने कौशल को निखारने और आगे बढ़ने के तरीके तलाशने होंगे।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं और ये आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। इससे आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। व्यापारियों को अपने व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी। यदि आपका आयात-निर्यात का व्यवसाय है तो आपको अधिक लाभ मिलेगा। इस अवधि में आपको अपने निजी जीवन में विवाद से बचने की जरूरत है। साथ ही आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस अवधि में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भरपूर लाभ देखने को मिलेगा। जो लोग निजी क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें अपनी कड़ी मेहनत के दम पर पदोन्नति मिलेगी। आपको अपने रिश्ते को प्राथमिकता देने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
आपके करियर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको वेतन वृद्धि और पदोन्नति के रूप में अपनी कड़ी मेहनत के लिए पहचान मिलेगी। ऑफिस में आपको नाम और प्रसिद्धि मिलेगी। पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। हालांकि पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप सही ढंग से पूरा नहीं कर पाएंगे। इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। कारोबारी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए संपर्क बनाएंगे।
वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
आपको समाज में नाम और प्रसिद्धि हासिल होगी। लोग आपके काम के लिए आपको पहचानेंगे। आपको धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपके पिता के साथ आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक अपनी नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। आप अपने रिश्तेदारों के साथ तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच परेशानियां रहेंगी।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
सूर्य गोचर के कारण स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी चीज में पैसा निवेश करते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। आपको इस दौरान धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें वरना विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। वैसे इस दौरान आपके ससुराल वाले आपका सहयोग करेंगे।
मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
इस गोचर का उन लोगों पर अत्यधिक प्रभाव पड़ेगा जो व्यावसायिक साझेदारी में काम कर रहे हैं। आपको नए उद्यमों पर हस्ताक्षर करने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस गोचर के प्रभाव के कारण आपको आर्थिक नुकसान देखने को मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी और आपके तथा आपके साथी के बीच आपसी तालमेल नहीं रहेगा। अगर आप शादी करने का प्लान बना रहे हैं तो इसमें देरी हो सकती है।
कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आपको अपने वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य और व्यवहार में गिरावट आ सकती है, जिससे प्यार में कमी आएगी। नौकरी करने वाले लोग अपने विरोधियों को हराने में सक्षम होंगे और अपने करियर में सफलता देखेंगे। इस दौरान आपकी लव लाइफ उत्तम रहेगी। पैसों की बात करें तो ख़र्चे बहुत अधिक रहेंगे। व्यवसायियों के लिए यह गोचर मध्यम प्रभाव वाला रहेगा। आपको लाभ के साथ-साथ हानि भी देखने को मिलेगी।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
आपके और आपके पार्टनर के बीच झगड़े होंगे। रिश्ते में विश्वास का होना बहुत जरूरी है। आपको कर्ज़ लेने से बचें और यदि कोई पुराना उधार है तो उसे चुकाने का प्रयास करें। यह गोचर नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक होगा और आपके करियर में सकारात्मक मोड़ आएगा। आर्थिक रूप से भी आपकी उन्नति होगी। छात्र अपनी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications