Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Swapna Shastra: सपने में मरे हुए व्यक्ति को देखने का क्या मतलब होता है? जानें ये शुभ होता है या अशुभ
Dream Astrology: लगभग हर व्यक्ति को नींद के दौरान सपने आते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो सुबह तक याद रहते हैं, जबकि कई पल भर में ही भूल जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना किसी न किसी संकेत से जुड़ा माना जाता है। कहा जाता है कि सपनों के जरिए हमारे मन की स्थिति, भावनाएं और आने वाले समय के इशारे समझे जा सकते हैं। कई बार हमे मृत व्यक्ति सपने में अलग-अलग स्थिति में दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मरे हुए लोगों के सपने आने के पीछे अलग-अलग मतलब हो सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में मृत लोगों को देखने का क्या अर्थ हो सकता है।

सपने में मृत व्यक्ति खुश दिखाई देना
अगर कोई मृत व्यक्ति सपने में स्वस्थ और खुश नजर आए, तो इसे सकारात्मक संकेत माना जाता है। मान्यता है कि इससे पता चलता है कि वे जहां भी हैं, शांति और संतोष में हैं। साथ ही, यह आपके जीवन में अच्छे समय के आने का भी इशारा हो सकता है।
सपने में मृत व्यक्ति गुस्से में दिखाई देना
यदि सपने में कोई दिवंगत व्यक्ति नाराज या गुस्से में दिखे, तो ये किसी अनहोनि होने का संकेत हो सकता है। इसका अर्थ है कि वो व्यक्ति आपके किसी काम से दुखी है और वह आपसे चाहते हैं कि जो गलत किया है उसे सुधारें।
सपने में मृत व्यक्ति रोता हुआ दिखाई देना
अगर मृत व्यक्ति सपने में दुखी या रोता हुआ दिखाई दे, तो इसका मतलब उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है। वह आपकी मदद से इसे पूरा करने की इच्छा रखते हैं।
मृत व्यक्ति बार-बार नाम ले
अगर मृत व्यक्ति व्यक्ति बार-बार आपका नाम पुकारे, तो इसका मतलब वह असंतुष्ट है। ऐसे में, किसी विशेषज्ञ की सलाह से उसकी आत्मा की शांति के उपाय करने चाहिए।
मृत व्यक्ति आशीर्वाद देता दिखे
यदि कोई दिवंगत व्यक्ति सपने में आशीर्वाद देता नजर आए, तो इसे बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। मान्यता है कि इससे आपके कार्यों में सफलता और जीवन में उन्नति के योग बनते हैं।
मृत व्यक्ति दूर आकाश में दिखाई दे
अगर कोई मृत व्यक्ति सपने में बहुत दूर या आकाश में दिखाई दे, तो इसे आत्मा के शांति में होने का संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि वह अब किसी बंधन में नहीं है और आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
मृत व्यक्ति शांत दिखाई दे
अगर कोई दिवंगत व्यक्ति सपने में बिल्कुल शांत या बिना कुछ बोले दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि आप कुछ गलत करने वाले हैं और वो आपको रोक रहा है इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications