Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
Trigrahi Yog in July 2024: इस माह होगी तीन ग्रहों की युति, रॉकेट की तरह भागेगा इन 3 राशियों का बैंक बैलेंस
Trigrahi Yog in July 2024: 7 जुलाई 2024 से कर्क राशि में त्रिगहि योग बनने वाला है जो सम्पूर्ण राशियों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। त्रिगही योग एक सकारात्मक ऊर्जा प्रसार तो करेगा ही लेकिन तीन राशि के जातकों के लिए यह बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं यह तीन राशियाँ कौन सी है और इन राशियों के जातकों के ऊपर क्या असर होने की संभावना है-
ग्रहों के गोचर से और राशि में बदलाव से अचानक ऐसे युति और योग का निर्माण हो जाता है जो संपूर्ण राशियों के जातकों को गहराई से प्रभावित करता है। जुलाई 2024 में ग्रहों की चाल में ऐसी हलचल हो रही है जो बहुत ही अभूतपूर्व है। इनमें से कुछ लाभकारी कुछ तो विनाशकारी भी हैं। यहाँ लाभकारी योग की बात की जाएगी जो इस महीने में 5 जुलाई को बनने वाला है।

आपको बता दें कि इस योग की समय अवधि बहुत छोटी रहने वाली है लेकिन इसका असर बहुत ही दूरगामी और स्थाई सिद्ध साबित हो सकता है। 7 जुलाई को कर्क राशि में जहाँ शुक्र की युति बुद्ध से होगी, वही चंद्रमा के गोचर से इस राशि में बेहद ही फलदायी त्रिगही योग बनने जा रहा है। इस योग का प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के जातकों को इसका प्रभाव बहुत ही दूरगामी फायदे पहुंचाएगी।
त्रिगहि योग का राशियों पर असर (Trigrahi Yog July 2024)
वृषभ राशि:
कर्क राशि में त्रिगही निर्माण वृषभ राशि के जातकों को बहुत ही लाभान्वित कर सकता है। इस समय आपको किस्मत का भरपूर साथ मिल सकता है। अपने दृढ़ संकल्प से नए कदम उठा सकते हैं जिससे आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी पेशा वालों की वेतनमान में वृद्धि के साथ-साथ पदोन्नति हो सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में भी आपको प्रगति प्राप्त हो सकती है। डेयरी, कागज, मोटर व्यवसाय और खान-पान के व्यापार लाभ दे सकते हैं। इस समय विद्यार्थियों के लिए करियर में अच्छा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। लव लाइफ रोमांचक हो सकती है। इस समय आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहने के आसार है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए कर्क राशि में बना त्रिगहि योग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके रुके हुए कार्य काम के पूरे होने की संभावना है। लंबे एवं पुराने समय में किए गए निवेश रिटर्न समेत बंपर लाभ पहुँचा सकते हैं। कारोबार के क्षेत्र में आप यात्रा कर सकते हैं जो बेहद ही लाभकारी एवं निर्णायक साबित हो सकता है। मैन्युफैक्चरिंग उद्योग में उत्पादन की लागत और खर्चे में उल्लेखनीय कमी आ सकती है। जबकि लाभ के स्तर में तेजी से उछाल आएगा। नौकरी के क्षेत्र में साथ कार्य करने वाले सहकर्मियों का भरपूर साथ मिल सकता है और अधिकारियों का आशीर्वाद बना रहेगा। लाभ के विभिन्न अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घरेलू कामकाज में सफलता मिलेगी। आय का नए-नए साधन मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय और मधुर होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगी।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के जीवन में त्रिगहि योग के निर्माण से शुभ लाभ प्राप्त होंगे। त्रिगहि योग से विभिन्न प्रकार के विशेष संयोग बनेंगे। किसी भी कार्य में आ रही बाधाएँ तुरंत ही समाप्त हो सकती है। कारोबार तथा व्यापार की क्षेत्र में तेजी से तरक्की प्राप्त हो सकती है। आय के साधन में दोगुनी वृद्धि के अवसर सामने आ सकते हैं। महिलाओं को उद्योगों का विशेष लाभ मिलने की भरपूर संभावना है। दवा और केमिकल के क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले जातकों को इस समय लाभ प्राप्त हो सकता है। बेरोजगारों को नौकरी के नए-नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बंपर धन की प्राप्ति हो सकती है। पढ़ाई के क्षेत्र में लंबे समय से जूझ रहे विद्यार्थियों को इस समय सफलता प्राप्त हो सकती है। पढ़ाई के लिए आप विदेश तक का सफर कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए इस समय विवाह का योग बनेगा। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहने की संभावना है। आपको आपके जीवनसाथी का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











