Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Trigrahi Yog 2023: त्रिग्रही योग का हुआ निर्माण, ये जातक उठा सकते हैं जमकर लाभ
कई लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन केवल खगोलीय घटना है। मगर जो लोग ज्योतिष में विश्वास रखते हैं, उनके लिए हर एक ग्रह की स्थिति मायने रखती है।
फिलहाल समय में सूर्य देव की बात करें तो वो मीन राशि में उपस्थित हैं और इसी की वजह से खरमास लगा है। मीन राशि में सूर्य के अलावा गुरु और बुध भी मौजूद हैं।

मीन राशि में सूर्य, बुध और गुरु की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस प्रकार की युति का व्यक्ति के जीवन पर असर जरूर होता है।
इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मीन राशि में बन रहा त्रिग्रही योग किन जातकों को शुभ परिणाम देने वाला है।

वृश्चिक राशि:
त्रिग्रही योग से लाभ पाने वाले जातकों की सूची में वृश्चिक राशि के लोग शामिल हैं। इनके लिए ये समय शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए स्रोतों से धन का आगमन होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय बेहद शुभ रहेगा। दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रमोशन भी हो सकता है। नई जॉब की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को नई डील मिल सकती है। इस अवधि में आप बड़ा फायदा कमाएंगे। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि:
धनु राशि के लिए ये समय बहुत शुभ रहने की उम्मीद है। मीन राशि में बन रहे त्रिग्रही योग से इन्हें अच्छा फायदा होगा। ये अवधि अनुकूल रहेगी। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप सुख-सुविधा का आनंद ले सकेंगे। महंगे चीजों की खरीदारी संभव है। आय में बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में आपके अटके हुए काम भी बन पड़ेंगे।

मीन राशि:
सूर्य, गुरु और बुध का त्रिग्रही योग मीन राशि में ही बनने जा रहा है। इस युति का लाभ आपको भी मिलने की उम्मीद है। इस राशि के सिंगल जातकों का विवाह तय हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में गजब का निखार आएगा जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आप इस समय का भरपूर आनंद उठाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
