Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
Tulsi Upay: तुलसी की मंजरी भी होती है बहुत शुभ, इन आसान उपायों से भरे घर की तिजोरी
हिन्दू धर्म में प्रकृति का बेहद ख़ास महत्व है। तुलसी की तो हिन्दू धर्म के विधि विधानों में अति आवश्यक भूमिका होती है। तुलसी का महज़ धार्मिक महत्व ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद, वैज्ञानिक और स्वास्थ्य लाभ भी होता है। हिन्दू घर परिवारों में दैनिक रूप से तुलसी की पूजा की जाती है और जल चढ़ाया जाता है।
आपने देखा होगा कि तुलसी के पौधे में मंजरी उग जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी की यह मंजरी बेहद शुभ होती है और इसके उपाय से घर में सकारात्मकता आ सकती है। जानते हैं तुलसी की मंजरी से किए जा सकने वाले कुछ खास उपाय -

भगवान विष्णु को करें अर्पित
धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रीहरि विष्णु को माता तुलसी बेहद प्रिय होती हैं। किसी भी अनुष्ठान और पूजा के समय विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित किये जाते हैं। यदि आपके तुलसी में भी मंजरी उग जाए, तब आप भगवान विष्णु को तुलसी के पत्तों के साथ साथ मंजरी को भी अर्पित करें।
मां लक्ष्मी की कृपा के लिए करें यह उपाय
अच्छी आय और धन सुखी जीवन का राज़ होता है। हमारी हर ज़रूरतें पैसों पर टिकी होती है। धन लाभ की इच्छा पूरी करने के लिए एक लाल कपड़े में तुलसी की मंजरी बांधकर अपने घर की तिजोरी या पैसे रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
नकारात्मकता दूर करने का उपाय
अधिकतर घरों में रोज़ाना गंगाजल का छिड़काव किया जाता है। गंगाजल और तुलसी दोनों ही एकदम पवित्र मानी जाती हैं। एक लोटा गंगाजल में तुलसी के मंजरी के दाने डालकर, घर की उत्तर दिशा में रखें। कुछ समय बाद उस जल का छिड़काव पूरे घर में करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा और समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है।
मां लक्ष्मी की पूजा में करें शामिल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी को माता लक्ष्मी की पूजा में शामिल करना शुभ माना जाता है। मां की पूजा की सामग्री में तुलसी की मंजरी आवश्यक रूप से शामिल करनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनका विशेष आशीर्वाद बना रहता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications