Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Two Rajyog After 30 Years: तीन दशक बाद बन रहा है दुर्लभ राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Shash and Malavay Rajyog in May 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं। ग्रहों के इस गोचर से अलग अलग शुभ और राजयोग बनता है। ऐसे योगकारक योगों का प्रभाव सभी राशियों पर पाया जाता है।
शनि ग्रह का गोचर भी ऐसे ही कुछ योग बनाता है जो ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होता है। शनि ग्रह किसी भी राशि में दोबारा प्रवेश करने में करीब 30 वर्ष का समय लगाता है। शनि ग्रह अभी अपनी राशि कुम्भ में विराजमान है जिससे शश राजयोग का निर्माण हुआ है। जब शनि अपनी राशि कुंभ या मकर में विराजमान रहते हैं तब इस योग का निर्माण होता है।

शश योग के साथ ही शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश होने जा रहा है। 19 मई को शुक्र ग्रह का वृषभ में प्रवेश होगा और इससे मालव्य राजयोग का निर्माण भी होगा। 30 वर्षों के बाद शश योग एवं मालव्य राजयोग एक साथ बने रहेंगे। इन दोनों राजयोगों के प्रभाव से तीन राशियों को लाभ मिलेगा -
Two Rajyogas Made After 30 Years: List of Lucky Zodiac Signs
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शश और मालव्य राजयोग बहुत लाभकारी होने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र में उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अच्छी सराहना मिलेगी। व्यापार में लगे जातकों को लाभ मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति, वेतन वृद्धि आदि मिलने की संभावना है। यदि आपकी विदेश जाने की इच्छा है तो वह इस अवधि में पूरी हो सकती है। इस दौरान भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को शश और मालव्य राजयोग सौभाग्य प्राप्त कराएगा। व्यापार में लगे जातकों को आर्थिक समृद्धि के मौके उपलब्ध होंगे। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ या प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही तुला राशि के जातकों के लिए नए वाहन और संपत्ति खरीदने के भी योग बनेंगे। इन दोनों राजयोगों से आपको अच्छे भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। मीडिया, मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग से संबंधित क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए सफलता से भरा समय रहने वाला है।
मकर राशि
शश और मालव्य राजयोग के कारण मकर राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी में लगे हुए जातकों को ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। साथ ही आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में अच्छी प्रगति होने की संभावना भी है। व्यापार में लगे हुए जातकों को प्रगति प्राप्त होगी। इस दौरान जातक अपनी बातचीत से कई लोगों को आकर्षित करेंगे और सम्मान पाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications