Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Numerology: अशुभ होते हैं ये अंक, कहीं आपका मूलांक तो नहीं है इनमें
अंक ज्योतिष एक ऐसा शास्त्र है जिसमे अंकों के आधार पर भविष्यवाणियां की जाती है। हर व्यक्ति से कोई न कोई अंक जुड़ा हुआ है जिसे मूलांक कहते हैं। अंक ज्योतिष में एक से 9 तक अंक होते हैं और इनकअलग-अलग स्वामी ग्रह होते हैं।
इनमें से कुछ अंक ऐसे होते हैं जिन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है, लेकिन कुछ अंक ऐसे भी होते हैं जो बेहद अशुभ कहे जाते हैं। अंक ज्योतिष में भी कुछ अंको को बहुत ही रहस्यमय और बुरा माना गया है। आइए जानते हैं कि वह कौन से अंक है जिसे अंक शास्त्र में भी बहुत ही खराब माना जाता है।

नंबर 3
इस अंक को लेकर कई सारी मान्यताएं हैं। कुछ लोग इस अंक को बहुत ही अशुभ और खतरनाक मानते हैं। खासतौर पर शुभ कार्यों में इस अंक के प्रयोग से ही घबराते हैं तो वहीं कुछ लोगों के लिए यह बहुत ही लकी नंबर होता है। अंक शास्त्र की मानें तो इससे जुड़े लोगों के जीवन में अक्सर उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कई प्रयासों के बाद ही इन्हें सफलता मिल पाती है। इन्हें आसानी से कुछ भी प्राप्त नहीं होता है। मेधावी और बुद्धिमान होने के बावजूद इनके करियर में कई सारी रुकावटें आती हैं। इनका पारिवारिक जीवन भी ज्यादा खुशहाल नहीं रहता है।
नंबर 4
इस अंक को राहु का अंक कहा जाता है। 13 अंक का जोड़ 4 होता है। यही वजह है कि 13 नंबर को बहुत ही अनलकी माना जाता है। इस अंक को बहुत ही तकलीफ देने वाला अंक कहा जाता है। 4 अंक से जुड़े लोगों का जीवन काफी चुनौतीपूर्ण रहता है। सफलता प्राप्त करने के लिए यह कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन इन्हें परिणाम बहुत ही देर में मिलता है। इस अंक के लोगों को बहुत ही रहस्यमयी भी कहा जाता है। इनके मन की बात जानना बहुत ही मुश्किल होता है।
नंबर 8
व्यापारियों के लिए यह अंक बहुत ही भाग्यशाली होता है, लेकिन उनका जीवन कष्टों से भरा रहता है। कई बड़ी मुश्किलों को पार करने के बाद ही इन्हें सफलता मिलती है। यह अंक कई देशों में दुर्घटनाओं का भी साक्षी रहा है। 8 अंक वालों का स्वास्थ्य भी अक्सर गड़बड़ रहता है। यह लोग अपने करीबियों से भी धोखा खा जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications