Latest Updates
-
Hanuman Jayanti 2026 Wishes: अंजनी के लाल तू...इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं -
Hanuman Jayanti Sanskrit Wishes: 'ॐ हनुमते नमः', इन श्लोकों व संदेशों से दें हनुमान जयंती की बधाई -
Aaj Ka Rashifal, 2 April 2026: मेष से मीन तक, जानें हनुमान जयंती पर सभी 12 राशियों का राशिफल -
Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर मंगल गोचर का शुभ संयोग, वृषभ सहित इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी के इन 12 चमत्कारी नामों के जाप से मिलेंगे अनगिनत लाभ, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति -
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Odisha Day 2026 Wishes: उत्कल दिवस...ओडिशा स्थापना दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
April Fool's Day 2026 Shayari: अप्रैल फूल डे पर दोस्तों-यारों को भेजें ये फनी शायरियां, रोक नहीं पाएंगे हंसी -
April Fool's Day 2026 Wishes: मूर्खों के सरताज...अप्रैल फूल पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये फनी मैसेज
Vaishakh Month 2023 Upay: वैशाख माह में इस उपाय से पाएं एक हज़ार राजसूय यज्ञ के समान फल
हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण और विशेष माह वैशाख महीने की शुरुआत हो चुकी है। 7 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष के दूसरे महीने की शुरुआत हुई है। इस माह में भगवान विष्णु की विशेष रूप से आराधना की जाती है। इसके साथ ही इस माह में दान, स्नान और जप से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
वैशाख माह विष्णु की उपासना के लिए महत्वपूर्ण होता है और कुछ विशेष उपायों को करके अच्छे फलों की प्राप्ति की जा सकती है। जानते हैं वैशाख माह में किये जा सकने वाले ख़ास उपाय -

इस मंत्र का करें नियमित जाप
वैशाख महीने में विष्णु की पूजा-अर्चना में नियमित रूप से रोज़ाना 11 बार 'ॐ माधवाय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में आ रही समस्याओं और कष्टों से निदान मिलता है श्रीहरी विष्णु की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहती है।
इन चीज़ों के दान से होंगे पितृदोष समाप्त
पितरों का दान और उनका आशीर्वाद प्राप्त होना बेहद सौभाग्य की बात होती है। वैशाख माह में दान का महत्व होता है। इस माह में ज़रूरतमंद लोगों को जल, गुड़, सत्तु और तिल का दान करें। ऐसा करने से पितृदोष समाप्त होते हैं।
एक हज़ार राजसूय यज्ञ के समान पाएं फल
वैशाख महीने में गर्मी का मौसम होता है, ऐसे में कुछ ख़ास चीज़ों का दान ज़रूरतमंद लोगों को करने से विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। धूप में ज़रूरतमंद लोगों को छाता, चप्पल, पेयजल प्राप्त कराना चाहिए। पशु पक्षियों को भी पानी और भोजन उपलब्ध कराना चाहिए। करुणा के इन कार्यों से एक हज़ार राजसूय यज्ञ के समान फल प्राप्ति होती है और परिवार में खुशियों का आगमन होता है।
करें सोना चांदी की खरीदारी
वैशाख माह में सोने चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस माह में ही अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है। अपने सामर्थ्य अनुसार किसी आभूषण की खरीदारी से जीवन में सुख समृद्धि और लक्ष्मी का आगमन होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











