Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
Vaishakh Month Rashifal 2024: भगवान विष्णु का प्रिय महीना वैशाख इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
Vaishakh Month Rashifal 2024: वैशाख का महीना शुरू हो गया है। सनातन धर्म में वैशाख माह का बहुत ही अत्यधिक महत्व है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक वैशाख का महीना इस साल कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी एवं शुभ साबित होने वाला है।
गौरतलब है कि हिंदू नव वर्ष का दूसरा महीना वैशाख का होता है। वैशाख के महीने को भगवान श्री कृष्ण के अति प्रिय माह के रूप में भी जाना जाता है। साथ ही वैशाख के महीने में भगवान विष्णु नारायण की विशेष पूजा अर्चना का विधान है। वैशाख का महीना भगवान श्री कृष्णा तथा भगवान श्री हरि को समर्पित है। ऐसे में आइए जानते हैं विस्तार पूर्वक वैशाख महीने में कौन-कौन सी राशियाँ हैं जिन्हें खुशियों का सौगात प्राप्त होने वाली है।

वैशाख माह 2024 कब से कब तक रहेगा? (Vaishakh Month 2024)
इस वर्ष वैशाख का महीना 24 अप्रैल दिन बुधवार 2024 से प्रारंभ हुआ है। इसके साथ ही 23 मई दिन गुरुवार 2024 को इसकी समाप्ति होगी। इस वैशाख के पावन महीने पर तिल, सत्तू, आम तथा वस्त्र का दान करना बेहद ही शुभ होगा। इसके साथ ही भगवान श्री हरि विष्णु नारायण की सच्ची श्रद्धा एवं शुद्ध मन के साथ मंत्रों का जाप करना बहुत ही लाभकारी होगा।
वैशाख 2024 किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? (Vaishakh 2024 Rashifal)
मेष राशि:
वैशाख के पावन महीने में मेष राशि के जातकों को विशेष फायदा होने वाला है। व्यापारी वर्ग के लोगों का कार्यक्षेत्र में इजाफा होगा तथा आय के साधन बढ़ेंगे। इसके साथ ही आप नई प्रॉपर्टी तथा वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार जनों का संपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए वैशाख का महीना बहुत ही लाभकारी होने वाला है। यहाँ नौकरी के लिए अच्छे से अच्छा अवसर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा वालों की वेतनमान में वृद्धि हो सकती है तथा पद में उन्नति की भी उम्मीद रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की पूरी संभावना है।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए वैशाख का पावन महीना बहुत ही खास होने वाला है। इस समय पुराने से पुराने विवाद सुलझेंगे तथा संकट के बादल दूर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही समाज में आपकी मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। मानसिक स्थिति शांतिपूर्ण रहेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए वैशाख का महीना बेहद ही फायदेमंद एवं लाभकारी साबित होने वाला है। इस समय आपका रोग, दोष, कष्ट समेत संपूर्ण परेशानियाँ दूर होगी। आय का साधन बढ़ सकते हैं। मन प्रसन्नचित रहेगा। इस खास महीने में आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। समाज में किसी कार्य के प्रति आपका अभिन्न योगदान हो सकता है।
मीन राशि:
मीन राशि वालों को वैशाख के इस पवित्र महीने में बेहद ही सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। लंबे अंतराल से कर रहे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। विदेश में पढ़ाई के लिए जो भी विद्यार्थी सपना देख रहे हैं, उनका सपना इस पावन महीने में जरूर ही संपन्न हो सकता है। वैशाख माह में आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी तथा आय के साधन में तेजी से इजाफा होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
