Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Valentine Day 2024 Astrology: इन राशियों की जोड़ी नहीं है शुभ, रहता है टकराव, वैलेंटाइन से पहले देखें List
Valentine Day 2024 Unlucky Zodiac Signs: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है जिसमें प्यार का खुमार सबके सिर चढ़ता है। 14 फरवरी को दुनियाभर में प्रेम भरा वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। प्यार एक ऐसा अहसास होता है जो सभी को अपने जीवन में कभी न कभी होता ही है, लेकिन भाग्यशाली लोगों को ही समय से जीवन में सच्चा प्यार मिल जाता है।
किसी व्यक्ति के जीवन में प्रेम, सफलता, स्थिरता आदि उसके ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति पर भी निर्भर करती है। ग्रहों की चाल का सीधा प्रभाव राशियों और उनके जातकों पर पड़ता है। कुछ राशियों का मेल होना उनके प्रेम जीवन के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। वैलेंटाइन के मौके पर जानते हैं कि कौन सी वे राशियां जिनकी जोड़ी समस्यापूर्ण हो सकती है -

मेष व कन्या
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष और कन्या राशि के जातकों का मेल उनकी लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इन दोनों राशि के जीवन साथी के बीच आपसी टकराव बहुत अत्यधिक होता है। अभी इन दो राशियों में षडाष्टक योग बन रहा है। इसलिए इन दोनों राशियों को इस वैलेंटाइन डे आपस में प्यार का इज़हार नहीं करना चाहिए।
तुला व वृषभ
तुला और वृषभ राशि के जातकों को इस वैलेंटाइन डे पर प्यार में खतरा रहेगा। इस जोड़े के बीच बिना किसी शंका तथा झगड़ा का माहौल बना रहता है। इन दोनों राशियों के बीच भी षडाष्टक योग का निर्माण होने जा रहा है। इसलिए इस वैलेंटाइन डे के अवसर पर अपने प्यार का इजहार करने से पहले एक बार राशिफल जरूर मिलाए क्योंकि बाद में विभिन्न प्रकार के कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन व वृश्चिक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वैलेंटाइन डे मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों को एक साथ प्यार में पडने से बचना चाहिए। एक साथ प्यार में होने से इस राशियों में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना तथा तनाव की स्थिति बन सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
