Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
Varshik Rashifal 2024: नए साल में इन राशियों के लिए बन रहा है राजयोग, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी अपार सफलता
Varshik Rashifal 2024: नए साल की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि साल 2024 उनके लिए कैसा रहेगा। यहां हम आपके लिए सटीक और विस्तृत भविष्यफल लेकर आए हैं। इसके माध्यम से आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए यह नया साल सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा या फिर आपको मिलेगी चुनौतियां।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस राशि के जातकों के लिए साल 2024 बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष आपको कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे आपका पूरा जीवन बदल सकता है। यह साल आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है क्योंकि आपके लिए छोटी-छोटी कई यात्राओं का योग बन रहा है। धर्म कर्म के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए भी आगे आएंगे। आपकी आर्थिक उन्नति हो सकती है, लेकिन व्यर्थ के खर्चो पर आपको रोक लगाने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस वर्ष आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि उन्हें किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की जरूरत है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी स्मरण शक्ति अच्छी रहेगी। ऐसे में पढ़ाई में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके रक्त, आंख या पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
करियर के लिहाज से साल 2024 आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इस वर्ष आपकी आमदनी में भी इजाफा होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए मार्च, अप्रैल और दिसंबर का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वित्तीय तौर पर यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। इस दौरान माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। इसके अलावा जीवनसाथी भी स्वास्थ संबंधित दिक्कतों से घिरे रहेंगे। विद्यार्थियों को इस वर्ष कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जितनी तेजी से आप बीमार होंगे उतनी ही जल्दी आपको उससे राहत भी मिलेगी।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
साल की शुरुआत आपके लिए काफी शुभ रहने वाली है। इस अवधि में आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। ग्रहों की बदली हुई चाल आपका बड़ा आर्थिक फायदा करा सकती है। ऐसे में आपको पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। आपके बीच का, प्रेम गहरा होगा और रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की समस्याओं में कुछ कमी देखने को मिलेगी। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का आप भरपूर प्रयास करेंगे और आपको काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। मार्च से लेकर अक्टूबर तक का समय करियर के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके पेशेवर जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। साल की शुरुआत में व्यापारियों को कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि जल्द ही परिस्थिति में बड़ा सुधार नजर आएगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपकी पढ़ाई में कुछ बाधाएं आए। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट, सीने या आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वर्ष की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने में सफल रहेंगे। मई का महीना आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। इस अवधि में धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस दौरान आप कोई धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। साल का मध्य आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको निजी कारणों से भी यात्रा करनी पड़ेगी। इसके अलावा काम से जुड़ी यात्राओं का भी योग बन रहा है। रोमांटिक लाइफ की शुरुआत हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप पहले से ही रिश्ते में है तो इस वर्ष रोमानिया बढ़ने से आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। व्यापारियों को अपने फैसले सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। शारीरिक समस्याओं को अनदेखा ना करें।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के व्यापारियों के लिए साल 2024 बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। साल की शुरुआत में आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। आपको लाभ कमाने का कई अवसर भी प्राप्त होगा। इस दौरान आप काम से जुड़ी विदेश यात्रा कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अगर आप मेहनत और लगन से काम करेंगे तो इस वर्ष निश्चित रूप से आपकी तरक्की होगी। विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। पढ़ाई से आपका ध्यान भी हट सकता है। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने रिश्तों को संजोकर रखने का प्रयास करना होगा। आर्थिक मोर्चे पर यह साल आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आपको कई परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देना होगा।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
साल की शुरुआत में आप सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। इस दौरान अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। संतुलित और अनुशासित जीवन व्यतीत करने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी। नौकरीपेशा जातकों के इस वर्ष अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको विदेश यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। आप किसी भी तरह का शॉर्टकट अपनाने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। पढ़ाई के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है। आपके जीवनसाथी को अपनी सेहत का भी अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए साल 2024 मेहनत से भरा रहेगा। आप जैसा परिश्रम करेंगे आपको वैसा ही परिणाम मिलेगा। इस अवधि में आपको आत्मविश्वास और हिम्मत से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, ऐसे में आप हर मुश्किल का सामना पूरी सकारात्मकता के साथ करें। शनि देव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इस वर्ष आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। मई का महीना आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। बेरोजगार जातकों को इस वर्ष मनचाही नौकरी मिल सकती है। अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन साल का मध्य आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षा में आप अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। अपनी मीठी वाणी और अच्छे व्यवहार के बल पर इस दौरान आप घर के सदस्यों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपके लिए यह वर्ष नई उम्मीदों से भरा रहेगा। इस दौरान आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों को काफी प्रभावित करेगा और वे आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो बिना सोचे समझे आप फैसला लेने से बचें। अक्टूबर के महीने में आपके करियर में नया मोड़ आ सकता है। व्यापारियों को इस वर्ष बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। कारोबार में बढ़त होगी। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेगी, लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष कठिन रहेगा। विशेष रूप से यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कुछ रुकावटें आ सकती है। आर्थिक तौर पर आप उन्नति करेंगे। आपको अपने सही और समझदारी भरे फसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। कड़वे शब्दों का प्रयोग करने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साल के मध्य में आपको अधिक सतर्क रहना होगा।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपकी कठोर वाणी और उग्र स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इसकी वजह से आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत में आपको पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। मई के बाद आपको अपनी सेहत का विषय ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। प्रेम संबंध के लिए वर्ष की शुरुआत काफी अनुकूल रहेगी। आपकी रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए मध्यम रहने वाला है। यदि आप सेहत को लेकर लापरवाही करेंगे तो आप किसी संक्रमण का शिकार हो सकते हैं।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि के जातकों के लिए साल 2024 कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। ऐसे में आपको हर मुश्किल का डटकर सामना करने की सलाह दी जाती है। इससे दौरान ग्रहों की नकारात्मक स्थिति आपके कुछ बनते कार्य बिगाड़ सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे भविष्य में आपको पछतावा हो और आपकी मुश्किलें बढ़ जाए। करियर में इस वर्ष आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बढ़िया अवसर मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को इस वर्ष लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। हालांकि आपको वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं इस वर्ष उन्हें कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं और परिवार को जोड़े रखने का प्रयास कर रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि जीवनसाथी के साथ आपको अपना रिश्ता संभालने की जरूरत होगी। आप उनकी भावनाओं को नजरअंदाज ना करें। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेगी।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपने जीवन की गाड़ी को पटरी पर बनाए रखने के लिए इस वर्ष आप कड़ा परिश्रम और संघर्ष करेंगे। आपके मार्ग में कई बाधाएं आएगी लेकिन बावजूद इसके आप निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। आपकी सकारात्मकता और आत्मविश्वास आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। वर्ष की शुरुआत में आपको किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर प्रेम जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि वर्ष के मध्य में आपके रिश्ते में सुधार आएगा और आपके बीच निकटता बढ़ेगी। नौकरी हो या व्यापार आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति होगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा लेकिन आपको किसी भी तरीके की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर आप अधिक सतर्क रहें। आपकी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
भाग्य में वृद्धि होगी और यह वर्ष आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। अपना कारोबार आगे बढ़ने का आपका सपना पूरा होगा। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनी रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों पर क्रोध करने से बचें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। शिक्षा में आ रही बाधाओं के बावजूद आप आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा। पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप कई धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने होगी। इसके अलावा अपने खाने-पानी की आदतों में भी बदलाव करना होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











