Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Vastu Dosh Nivaran Upay: पांच बेहद आसान टिप्स जिससे तुरंत घर में आएगी तरक्की और खुशहाली
इस समय जिनके घर बन रहे हैं या बनवाने वाले हैं वो आमतौर पर वास्तु टिप्स की मदद से अच्छे से घर बनवा लेंगे। वो घर का निर्माण करते समय वास्तु का विशेष ख्याल भी रखेंगे।
मगर समस्या उन लोगों के साथ होती है जो पहले से ही बने बनाए घर में रह रहे हों और घर में वास्तु दोष हो। यदि आप भी इसी तरह की समस्या से गुजर रहे हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं।

यहां दिए गए सुझावों को पूरा पढ़ें और इस पर अमल करें तो कुछ ही दिनों में आपको सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे। वास्तु टिप्स से घर में सकारात्मक ऊर्जा लायें और नकारात्मक उर्जा को भगाएं। इसके बाद देखिये कैसे घर में खुशहाली और तरक्की आती है।
सूरज की रौशनी
सूर्य की रोशनी में असीम ऊर्जा होती है। इस पर हमारा जीवन निर्भर करता है। इसकी कमी से हम बीमार भी पड़ जाते हैं। इसलिए सूर्य की रौशनी का वास्तु में भी बहुत महत्व है। जिस घर में सुबह सुबह सूर्य की रौशनी पर्याप्त मात्र में आती है उस घर में सकारात्मक उर्जा का वास होता है। सुबह सुबह अपने घर की सभी खिडकियों को कुछ समय के लिए जरुर खोल दीजिये ताकि फ्रेश हवा और सूर्य की रोशनी आये।
शंख की ध्वनि
अगर आपके घर में सूर्य की रोशनी नहीं आ पाती है तो फिर सुबह शाम पूजा करते वक़्त शंख जरुर बजाएं। शंख की ध्वनि में सकारात्मक ऊर्जा होती है और जहां जहां इसकी आवाज जाती है, वहां से नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है। शंख के साथ अगर घंटी भी बजायी जाए तो और बेहतर परिणाम दिखेंगे।
गंगाजल का छिड़काव
हफ्ते में एक बार अपने घर के कोने कोने की सफाई कीजिये और गंगाजल जरुर छिड़किये। गंगाजल पवित्र होता है और इससे घर की नकारात्मक शक्ति भाग जाती है। गंगाजल को छिड़कने के लिए पान का पत्ता इस्तेमाल किया जाए तो रिजल्ट और भी अच्छे मिलेंगे।
पूजा स्थल हो साफ
घर में मौजूद मंदिर या पूजा स्थल पर इस बात का ध्यान दें कि भगवान की फोटो आमने सामने ना हो। भगवान की फोटो या मूर्ति के पास से बासी फूल हर रोज हटा दें। पूजा स्थल साफ सुथरा और पवित्र होना चाहिए।
इस दिशा में न हो कबाड़
घर के उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी भूलकर कबाड़ या जंक सामान ना रखें। इस दिशा में अनुपयोगी सामान को रखने से तरक्की का रास्ता रुक जाता है। इस अवरोध के कारण आपके बनते हुए काम भी अटक सकते हैं।
इन पांच वास्तु टिप्स को अमल में लायें और देखिये इसके परिणाम तुरंत मिलने लगेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
