Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती
5 Things Not To Keep On Fridge Top: अक्सर हमने देखा है कि घर में फ्रीज के ऊपर कई तरह के सामान रखे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे सामान हैं जिन्हे फ्रीज के ऊपर रखने से आपका भाग्य बिगड़ सकता है। दरअसल, घर में पॉजिटिविटी और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए वास्तु और ज्योतिष में कुछ खास नियम बताए गए हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण नियम है। फ्रीज के ऊपर क्या रखना चाहिए और क्या नहीं। अक्सर लोग जगह की कमी या आदत के कारण फ्रीज के ऊपर कई चीजें रख देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से कुछ वस्तुएं घर की ऊर्जा को निगेटिव कर देती हैं।
माना जाता है कि ये गलतियां घर में धन हानि, कर्ज बढ़ना, तनाव, और बदकिस्मती जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। अगर आपके घर में भी पैसों की तंगी, विवाद या परेशानियां बढ़ रही हैं, तो हो सकता है कि इसके पीछे फ्रीज के ऊपर रखी ये 5 चीजें जिम्मेदार हों। आइए जानें वास्तु के अनुसार, फ्रीज के ऊपर किन वस्तुओं को बिल्कुल नहीं रखना चाहिए और क्यों।

दवाई न रखें
आपने चाहे कितना भी भाग्य कमाया हो और मेहनत की हो लेकिन अगर आपके घर में फ्रीज के ऊपर दवाई रखी हैं तो जान लें कि मां लक्ष्मी आपसे रूठने वाली हैं। जी हां, कभी भी फ्रीज के ऊपर दवा न रखें, जो ऐसा करते हैं उनके घर में हमेशा बीमारियां रहती हैं और धन की हानि हो सकती है।
पैसे न रखें
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, अक्सर घरों में महिलाएं फ्रीज के ऊपर बिछे कवर के नीचे पैसे रख देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रीज के ऊपर कभी भी पैसा न रखें। इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है और लाखों कमाने के बाद भी आपके पास पैसा नहीं टिकता है।
सोना-चांदी
कई महिलाएं रसोई में काम करते समय अपनी सोने-चांदी की चूड़ी, अंगूठी आदि फ्रीज के ऊपर रख देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार ऐसा करना अच्छा नहीं है क्योंकि ऐसा करने से घर में कंगाली का वास होता है। आप भी तो कहीं ऐसी गलती नहीं करते हैं, अगर हां तो आज से ही सावधान हो जाएंं।
इलेक्ट्रॉनिक सामान
बहुत से ऐसे लोग हैं जो फ्रीज के ऊपर इलेक्ट्रिक चौपर, मिक्सी या फोन आदि रख देते हैं। बता दें कि ये फ्रीज की मैग्नेटिक और इलेक्ट्रिक ऊर्जा को डिस्टर्ब करते हैं। इसके परिणामस्वरूप- मानसिक तनाव, परिवारिक झगड़े, अचानक खर्च जैसी परेशानी देखनो के मिलती हैं। इसके अलावा इससे फ्रिज की लाइफ भी कम होती है।
लोहे के बर्तन या भारी धातु
कई लोग फ्रिज के ऊपर भारी बर्तन या स्टील के डिब्बे रख देते हैं। वास्तु कहता है कि इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ती है और लक्ष्मी का वास कम हो जाता है। ऐसे में पैसों की तंगी और कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
