Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Vastu Tips: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में छा जाएगी कंगाली
Vastu Tips: घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। अक्सर यह देखा जाता है कि भारतीय घरों में लोग फ्रिज के ऊपर खाली जगह का उपयोग करने के लिए कुछ ना कुछ चीजों को जरूर रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज के ऊपर रखी कुछ चीजें आपके घर के सुख शांति-छीन सकते हैं? जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज के ऊपर किसी भी सामान को रखना सही भी नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज के ऊपर कुछ सामान रखने से घर में कलह बना रहता है और सुख-समृद्धि भी नहीं आती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आपको फ्रिज के ऊपर किन सामान को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए -

पैसे
वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज के ऊपर कभी भी पैसे जैसे नोट और सिक्के नहीं रखने चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही, इससे घर में आय की कमी व खर्चों में बढ़ोतरी भी होती है। ऐसे में, अगर आप पैसों की कमी से बचना चाहते हैं, तो फ्रिज के ऊपर भूलकर भी पैसे व कीमती सामान को न रखें।
दवाइयां
फ्रिज के ऊपर दवाइयां को भी भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। इससे घर का माहौल तनावपूर्ण होता है। साथ ही, स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं भी ठीक नहीं होती हैं और यह हमेशा बनी रहती है। यही नहीं फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है, जिससे आपका मन हमेशा बेचैन रहता है।
पुराने व खराब सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको फ्रिज के ऊपर टूटे बर्तन, बेकार इलेक्ट्रॉनिक व खराब चीजों को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही, घर में नकारात्मक बाधाएं भी आती हैं, जिससे घर की ऊर्जा प्रभावित होती है और घर में हमेशा कलह बना रहता है।
फिश एक्वेरियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज के ऊपर फिश एक्वेरियम को भी नहीं रखना चाहिए। दरअसल फिश एक्वेरियम जल तत्व से जुड़ा होता है, जबकि फ्रिज अग्नि तत्व का प्रतीक होता है। ऐसे में, इन दोनों को साथ में रखने से ऊर्जा प्रभावित होती है और घर में तनाव व क्लेश की स्थिति बना रहता है। इसलिए फ्रिज के ऊपर फिश एक्वेरियम को भूलकर भी ना रखें।
बर्तन
फ्रिज के ऊपर आपको ओवन या बर्तन भी नहीं रखना चाहिए। हालांकि, कुछ लोग फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव भी रख देते हैं। लेकिन यह वास्तु शास्त्र के अनुसार बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इससे घर में झगड़ा, तनाव व गुस्सा बढ़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
