Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Vastu Tips for Bedroom: नई नई हुई है शादी तो बेडरूम में अपनाएं वास्तु के ये टिप्स, रोमांस चढ़ेगा परवान
Vastu Tips for Bedroom: वास्तु शास्त्र हमारे घरों में ख़ास दिशाओं के बारे में ज्ञान साझा करता है। घर में महत्वपूर्ण चीज़ें किस दिशा में स्थित है उसका सीधा प्रभाव घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है।
नवविवाहित जोड़ों का शुरूआती दाम्पत्य जीवन बहुत उतार चढ़ाव भरा होता है। वे एक दूसरे को समझने और नए परिवार में घुलने मिलने के दौरान आपस में प्रेम के अभाव का सामना करने लगते हैं। लेकिन कुछ वास्तु नियमों के पालन से नये जोड़ों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। जानते हैं ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स -

1.
नवविवाहित जोड़ों का बिस्तर वास्तु के अनुसार सही दिशा में होना चाहिए। बिस्तर का सिर पूर्व की ओर और पैर भाग पश्चिम की ओर रखना चाहिए।
2.
अपने बेडरूम में दो के जोड़े में कोई पौधा रखें। किसी होम प्लांट या बाम्बू के दो पौधों को अपने बेडरूम में रखें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और समृद्धि की प्राप्ति होगी।
3.
बेडरूम का दाहिना कोना प्रेम और रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस कोने का ध्यान रखकर वैवाहिक सम्बन्ध को मज़बूत किया जा सकता है। कमरे के दाहिने कोने में अपने प्रेम के प्रतीकों को सजा कर रखें जैसे फोटो फ्रेम, गुलाबी फूल। हालांकि पानी से जुड़ी कोई भी चीज़ इस दिशा में ना रखें।
4.
कमरे से अटैच बाथरूम के दरवाज़े के कोने में समय समय पर अगरबत्ती जलाकर रखें या कपूर की गोली भी रख सकते हैं। दरअसल आपके बेडरूम में अनावश्यक गंध की जगह खुशबू आती रहनी चाहिए।
5.
अपने कमरे में आप राधाकृष्ण की तस्वीर भी लगा सकते हैं। साथ ही ख़ास मौकों पर एक दूसरे को उपहार दें और उन उपहारों को भी अपने कमरे में रखें। इससे दोनों के बीच प्यार बढ़ता है।
6.
बेडरूम के दक्षिण पश्चिम दिशा में समय समय पर ताज़े फूल लगाया करें। साथ ही कमरे को अच्छे शोख रंगों से सजाएं, जैसे- पीला, लाल, हल्का गुलाबी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
