Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Vastu Tips: घर में कपूर के साथ मिलाकर जलाएं ये दो चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा और मिलेगा सुकून
Vastu Tips For Home: क्या आपको भी बिना किसी वजह के थकान, चिड़चिड़ापन या मन भारी-भारी लगता है? वास्तु और आयुर्वेद की मान्यताओं के अनुसार, इसके पीछे घर में जमा नकारात्मक या रुकी हुई ऊर्जा भी एक कारण हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को घर में रहते हुए भी सुकून महसूस नहीं होता। ऐसे में, घर की नेगेटिव एनर्जी को दूसर करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर के साथ कुछ प्राकृतिक चीजों को जलाना भी एक आसान उपाय माना जाता है, जो घर के माहौल को हल्का और सकारात्मक बनाने में मदद कर सकता है। आइए, जानते हैं इस उपाय के बारे में विस्तार से -

लोबान और गुग्गल की खासियत क्या है?
दरअसल, लोबान और गुग्गल पेड़ों से मिलने वाली प्राकृतिक राल हैं, जिनका उपयोग पुराने समय से पूजा-पाठ और घरेलू उपचारों में किया जाता रहा है। इनकी खुशबू सिर्फ माहौल को महकाने के लिए नहीं, बल्कि वातावरण को संतुलित करने के लिए भी जानी जाती है। कपूर जहां जलते ही तुरंत ताजगी का एहसास देता है, वहीं लोबान और गुग्गल हवा की गहराई से सफाई करते हैं। लोबान को मन को शांत करने और तनाव कम करने के लिए जाना जाता है, जबकि गुग्गल वातावरण से हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार माना जाता है।
बीमारियों से बचाव करे
कपूर के साथ गुग्गल और लोबान जलाने से जो धुआं निकलता है, उसे पारंपरिक मान्यताओं में काफी उपयोगी माना गया है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो हवा में मौजूद बैक्टीरिया और सूक्ष्म जीवों को कम करने में मदद कर सकते हैं। घर के कोनों में जमे ये अदृश्य कीटाणु अक्सर सर्दी, खांसी या सांस से जुड़ी दिक्कतों की वजह बनते हैं। ऐसे में, यह उपाय वातावरण को साफ रखने में सहायक माना जाता है। खासकर मौसम बदलने या बारिश के समय, जब संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, तब यह प्राकृतिक तरीके से घर की हवा को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
नकारात्मकता कम करने का पारंपरिक उपाय
कई बार घर में बिना किसी वजह के तनाव या बेचैनी बनी रहती है। वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, ऐसा तब होता है जब घर के कुछ हिस्सों में ऊर्जा का प्रवाह सही तरह से नहीं हो पाता। ऐसे में शाम के समय एक छोटा सा उपाय किया जा सकता है। इसके लिए कपूर जलाकर उसमें थोड़ा सा लोबान और गुग्गल डालें और धीरे-धीरे उस धुएं को पूरे घर में फैलाएं। कोशिश करें कि इसे उन जगहों तक जरूर ले जाएं जहां कम इस्तेमाल होता है या अंधेरा रहता है। माना जाता है कि इससे घर का माहौल हल्का महसूस होता है और नकारात्मक प्रभाव कम होने लगते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
इस उपाय के लिए 1-2 टुकड़े शुद्ध कपूर जलाएं और उसमें थोड़ा सा लोबान-गुग्गल डाल दें। ध्यान रहे कि धुआं बहुत ज्यादा न हो, सिर्फ हल्की खुशबू ही पर्याप्त होती है। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाए, तो कुछ देर के लिए घर की खिड़कियां खोल दें ताकि ताजी हवा अंदर आ सके। इससे वातावरण संतुलित बना रहता है और घर में ताजगी का एहसास होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications