Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
Vastu Tips: सास-बहू में रहती है अनबन तो आजमाएं ये 5 वास्तु उपाय, सुधर जाएगा रिश्ता
Vastu Tips For Saas Bahu Relation: हिंदू धर्म में विवाह को केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन माना जाता है। इसी वजह से शादी से पहले कुंडली मिलान की परंपरा का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली के माध्यम से वैवाहिक जीवन से जुड़े कई पहलुओं का आकलन किया जा सकता है, जिनमें पारिवारिक रिश्तों की स्थिति भी शामिल है। खासकर सास और बहू का रिश्ता परिवार की सुख-शांति में अहम भूमिका निभाता है। यह रिश्ता प्रेम, सम्मान और आपसी समझ पर आधारित होता है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद भी पैदा हो जाते हैं। यदि ये मतभेद लंबे समय तक बने रहें, तो घर का माहौल प्रभावित हो सकता है और पारिवारिक सुख-शांति में कमी आ सकती है। वास्तु शास्त्र में सास-बहू के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से रिश्ते मधुर हो जाते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

घर में लगाएं तुलसी का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी समझ बढ़ती है। इसके अलावा गुलाब, चंपा और चमेली जैसे सुगंधित पौधे भी लगा सकते हैं। इन पौधों को लगाने से सास-बहू के रिश्ते में मिठास और अपनापन बढ़ सकता है।
किचन में काले रंग का उपयोग न करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में काले रंग का अत्यधिक उपयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि किचन के कैबिनेट या अन्य प्रमुख हिस्सों में काला रंग अधिक होने से घर की महिलाओं के बीच तनाव और मतभेद की स्थिति बन सकती है। इससे सास-बहु के रिश्ते में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाएं किचन
वास्तु शास्त्र में रसोईघर की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि घर के बिल्कुल मध्य भाग में बना किचन पारिवारिक सदस्यों के बीच तनाव और विवाद का कारण बन सकता है। वहीं, उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित रसोई को भी शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार, रसोईघर के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उपयुक्त मानी गई है, क्योंकि यह अग्नि तत्व से जुड़ी होती है।
कूड़ेदान को सही दिशा में रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उत्तर और पूर्व दिशा, विशेषकर उत्तर-पूर्व कोने में कूड़ेदान रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच अनबन और तनाव बढ़ सकता है। इसलिए कूड़ेदान को इन दिशाओं में रखने से बचने की सलाह दी जाती है।
सफेद चंदन से बनी गणेश जी या भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करें
यदि सास और बहू के बीच संबंधों में तनाव बना रहता है, तो घर में सफेद चंदन से बनी भगवान गणेश या भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करें। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है। ध्यान रहे कि प्रतिमा को ऐसी जगह रखें, जहां घर के सभी सदस्यों की नजर उस पर आसानी से पड़ सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications