Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
Vastu Tips for New Year 2026: नए साल पर घर से बाहर करें ये 7 चीजें, पूरे साल बनी रहेगी खुशहाली
Vastu Tips for New Year 2026: नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने का नाम नहीं है, बल्कि यह जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और समृद्धि लाने का अवसर भी होता है। वहीं हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का भी बहुत महत्व होता है। जो लोग इसे मानते हैं वो तो जानते ही हैं लेकिन जो नहीं मानते हैं वो भी जान लें कि कई बार घर में रखी कुछ चीजें वास्तु दोष का कारण बनती हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर नए साल से पहले घर की नकारात्मक ऊर्जा को हटा दिया जाए, तो धन, सुख और शांति का मार्ग अपने आप खुलने लगता है।
अगर आप चाहते हैं कि नया साल 2026 खुशहाली, तरक्की और धन लाभ लेकर आए, तो साल खत्म होने से पहले यानी आज ही घर से ये 7 चीजें जरूर बाहर कर दें। फिर देखिए कैसे आप दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है।
1. टूटी-फूटी मूर्तियां और तस्वीरें
वास्तु के अनुसार, टूटी हुई देवी-देवताओं की मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं। इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। बस इस बात का ध्यान रखें कि घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए मुर्तियों को नदियों में बहाकर वहां की गंदगी न बढ़ाएं।

2. खराब या बंद घड़ियां
कुछ लोग अपने घर में बंद या खराब घड़ियों को भी रखते हैं। बता दें कि वो वास्तु दोष का एक बड़ा कारण हैं। ऐसे में जो घड़ियां चल नहीं रही हैं या खराब पड़ी हैं, वे जीवन में रुकावट और ठहराव का संकेत मानी जाती हैं। नया साल शुरू होने से पहले इन्हें ठीक कराएं या हटा दें।
3. टूटे हुए बर्तन
टूटे या चटक गए बर्तन दरिद्रता और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं। खासकर किचन में ऐसे बर्तन रखना वास्तु दोष माना जाता है। उन्हें आज ही घर से बाहर कर दें।
4. फटे-पुराने कपड़े
अलमारी में पड़े फटे या बहुत पुराने कपड़े नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। नए साल से पहले इन्हें दान कर देना शुभ माना जाता है।
5. बेकार कागज और पुराने बिल
घर में पुराने अखबार, बेकार फाइलें और रसीदें जमा होना मानसिक तनाव और ऊर्जा के प्रवाह को रोकता है। इन्हें हटाकर घर को हल्का और साफ रखें।
6. सूखे या मुरझाए पौधे
घर में सूखे पौधे रखना वास्तु के हिसाब से बेहद अशुभ माना जाता है। ये नकारात्मकता और उदासी बढ़ाते हैं। नए साल से पहले इन्हें बाहर कर दें।
7. टूटा फर्नीचर या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
टूटी कुर्सी, खराब पंखा, बंद टीवी या बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान घर में दरिद्रता को आमंत्रण देता है। इन्हें ठीक कराएं या हटा दें।
क्यों जरूरी है ये बदलाव?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब घर से नकारात्मक और बेकार चीजें हटती हैं, तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इससे धन की स्थिति मजबूत होती है, मानसिक शांति मिलती है, पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आती है और नए अवसर और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। ये जान लें कि नया साल 2026 तभी शुभ होगा, जब आप पुराने बोझ को छोड़कर नई शुरुआत करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
