Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Vastu Tips for Office Table: ऑफिस वर्किंग टेबल पर रखें ये चीजें, काम में लगेगा मन और जल्दी मिलेगा प्रमोशन
Vastu Tips for Office Table in Hindi: अगर आपका अपने ऑफिस में कार्य करने का मन नहीं हो रहा है या आप अपने प्रमोशन को लेकर परेशान हैं तो आप वास्तु का सहारा ले सकते हैं। कुछ वास्तु उपायों को आज़मा सकते हैं जो जल्दी प्रमोशन और नौकरी में आपकी रूचि को बढायेगा।
वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में एक मार्गदर्शक के रूप में होता है जो हमारे आसपास के वातावरण की ऊर्जा के बारे में बताता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे आस पास की हर वस्तु हम पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किन वस्तुओं को अपने ऑफिस टेबल में रख सकते हैं -

वास्तु के हिसाब से ऑफिस टेबल पर क्या रखना चाहिए?
हैप्पी या सकारात्मक फोटो
अपने कार्यक्षेत्र के टेबल में हैप्पी इमेज या इमोजी जरूर लगाए। इससे आपके मन में हमेशा प्रेरक और खुशहाली के भाव बने रहेंगे और नौकरी में मन लगेगा। यह फोटो किसी मूवी या आपके जीवन से संबंधित किसी लम्हें से जुड़ा हो सकता है.
काले रंग का पेन स्टैंड
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने ऑफिस टेबल में एक ब्लैक पेन स्टैंड जरूर रखें जिससे आपके कार्य में फ़ोकस बढ़ेगा। इसके साथ ही कार्य करने के लिए मन तथा लगन बढ़ेगी। इसके आलावा उस काले रंग के स्टैंड में रंग-बिरंगे के पेन भी रखें जिससे काम के वक्त आनंद बना रहेगा।
टेबल को साफ और व्यवस्थित रखें
नौकरी पेशा लोगों को अपनी ऑफिस टेबल हमेशा साफ़ और व्यवस्थित रखनी चाहिए। इससे जीवन और कार्य में सुधार होता है और काम के नतीजे भी अच्छे निकल कर आते हैं।
पीली नोटबुक के साथ लाल पेन
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपनी ऑफिस टेबल पर पीली नोटबुक और लाल पेन अवश्य रखें। इससे आपके कार्य में प्रोडक्टिविटी तथा मधुरता बढ़ेगी और आप अपना कार्य लगन के साथ कर सकेंगे। इस नोटबुक पर आप अपनी दिनचर्या और काम की व्यवस्थित लिस्ट लिख सकते हैं।
टेबल क्लॉक
जीवन में समय को बहुत ही कीमती माना जाता है। अपने ऑफिस के टेबल पर एक छोटी सी घड़ी जरूर रखें। ध्यान रखें कि यह आपकी सिटिंग टेबल के बाएं तरफ हो। समय का सम्मान करने से आपको नौकरी और जीवन में सफलता हासिल होगी।
टेबल पर रखे पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने ऑफिस टेबल पर आप इंडोर प्लांट्स रख सकते हैं। एक खुबसूरत पौधा आपके मूड को हमेशा फ्रेश रखेगा और तनाव को कम करेगा। साथ ही यह सुंदर दिखेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
