Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Alert! तुरंत हटाएं घर के मंदिर में रखी माचिस, जानें मंदिर में किन चीज़ों को रखने से बढ़ता है संकट
हर हिन्दू घर में एक पूजा स्थल होता है। घर का मंदिर सबसे स्वच्छ और भगवान की आराधना का स्थान होता है। घर में मंदिर के होने से भगवान का भी वास घर में होता है।
घर के मंदिर में की जाने वाली पूजा अर्चना के समय अक्सर लोग छोटी मोटी बातों का ख्याल नहीं रखते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर के मंदिर में कुछ बातों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए जिससे सभी देवी देवता प्रसन्न रहें और पूरे परिवार पर अपनी कृपा दृष्टी बनाये रखें।

जानते हैं जाने-अनजाने में हम कौन सी गलतियां कर देते हैं और कौन सी है वो बातें जिनका घर के मंदिर में ख़ास ख्याल रखना चाहिए:
ना रखें अगरबत्ती की राख
मंदिर में रोज़ाना पूजा के समय धूप या अगरबत्ती जलाई जाती है। वास्तु के अनुसार अगरबत्ती या धूप पूरी जलने के बाद जो राख बचती है उसको मंदिर से हटा देना चाहिए। आरती की थाल और पूजा स्थल को साफ़ रखने का प्रयास करना चाहिए।
मंदिर में ना रखें माचिस
हम मंदिर में अकसर दीपक या धूप जलाने के लिए माचिस रखते हैं। लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माचिस नकारात्मक शक्तियों का प्रतीक होती है। इसलिए वास्तु शास्त्र में पूजा गृह में माचिस रखने की मनाही होती है। यदि माचिस रखते हैं तो कागज़ या कपड़े में लपेट कर रखें।
जली हुई तिल्ली और मुरझाए फूलों को हटायें
मंदिर में भगवान को हमेशा ताज़े फूल ही चढ़ाएं और उनके मुरझाने पर तुरंत ही उनको हटा दें। मंदिर में मुरझाये फूल और बुझी हुई माचिस की तिल्लियां लम्बे समय तक ना रहने दें। वास्तु के अनुसार यह नकारात्मक शक्तियों को बढ़ाती हैं।
पूजा का फल रोक देती है माचिस
ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में यदि किसी भी तरह की ज्वलनशील सामग्री जैसे माचिस या लाइटर है तो वह अपनी तरफ नेगेटिव ऊर्जा को आकर्षित करती है। इसकी वजह से आपको पूजा का पूर्ण फल भी नहीं मिल पाता है। इतना ही नहीं, माचिस को आप रसोईघर या किसी अन्य स्थान पर रखें। मगर इसे अपने बेडरूम में रखने की गलती न करें। वास्तु के अनुसार बेडरूम में माचिस रखने से पति पत्नी के बीच झगड़े हो सकते हैं।
जलाएं पीला बल्ब
मंदिर में किस रंग का बल्ब लगाएं इसको लेकर लोग असमंजस में रहते हैं। शास्त्रों के अनुसार देवी देवताओं के समक्ष पीला दीपक जलाकर रखना चाहिए। उसी के अनुसार मंदिर में बल्ब भी पीले रंग का लगाना चाहिए ताकि मंदिर में पीली रोशनी रहे।
उग्र देवी देवताओं की तस्वीर ना रखें
वास्तु के अनुसार ऐसे देवी देवता जो स्वभाव में बेहद उग्र माने जाते हैं उनकी तस्वीर या मूर्ति बाकी भगवानों की प्रतिमाओं के पास नहीं रखनी चाहिए। सभी प्रतिमाओं और तस्वीरों से थोड़ा अलग उग्र देवी देवताओं की फोटो को रखनी चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
