Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े धोने का सही दिन कौन सा? वरना हो सकती है लक्ष्मी की दूरी!
Vastu Tips For Washing Clothes: घर के काम करना जैसे कपड़े धोना, साफ-सफाई करना आदि डेली रूटीन का हिस्सा होते हैं। महिलाएं इन कामों को रोज की आदत समझती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आदतें हमारे लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ हैबिट्स हमारे जीवन पर बुरा और नेगेटिव असर डालती हैं। ऐसा ही एक काम है हर दिन कपड़े धोना।
जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार रोज कपड़े धोना न केवल अशुभ माना गया है, बल्कि इससे आर्थिक तंगी और धन हानि की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर आप भी इस आदत का पालन कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। आइए जानते हैं कि कौन से दिन कपड़े धोना शुभ होता है और किन दिनों से बचना चाहिए।

हफ्ते के इन दिनों कपड़े धोना अशुभ
हर घर में कपड़े धोने का काम होता ही है लेकिन कुछ घरों में तो रोज ही कपड़े धोए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर दिन कपड़े धोना कंगाली का सबब बन सकता है। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार, वीरवार और बुधवार को कपड़े धोना अशुभ माना जाता है। शनिवार को कपड़े धोने से शनिदेव की कृपा कम हो सकती है और दरिद्रता आ सकती है। वीरवार को कपड़े धोने से विष्णु भगवान नाराज हो सकते हैं और समृद्धि के द्वार बंद हो जाते हैं। वहीं बुधवार को भी वास्तु के अनुसार कपड़े धोने से परहेज करना चाहिए।
इन दिनों में भी नहीं धोने चाहिए कपड़े
हफ्ते के दिनों के बारे में तो आपने जान लिया कि वास्तु से मुताबिक किस दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए। मगर कुछ खास इवेंट भी होते हैं जिनमें कपड़े धोना अशुभ माना जाता है। ये खास दिन हैं अमावस्या, पूर्णिमा और एकादशी। ये तीनों तिथियां आध्यात्मिक रूप से बेहद शक्तिशाली मानी जाती हैं। माना जाता है कि इन दिनों कपड़े धोने से जीवन पर नेगेटिव असर पड़ता है।
कपड़े धोने के लिए शुभ दिन कौन से हैं?
ये तो हमने जान लिया कि किस दिन कपड़े नहीं धोना चाहिए, अब सवाल ये उठता है कि वो कौन से दिन हैं जब कपड़े धोना शुभ होता है। इन खास दिनों में रविवार, सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार शामिल हैं। वास्तु के मुताबिक, इन 4 दिनों में कपड़े धोने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

क्या होता है कपड़े धोने का सही समय
कपड़े धोने के शुभ और अशुभ दिनों के बारे में तो आपने जान ही लिया है। इसके अलावा कई बार आपने सुना होगा कि घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि रात को कपड़े मत धोना, इस समय कपड़े मत धोना ये समय अशुभ होता है और धन की हानि होती है। चलिए फिर जान लेते हैं कि कपड़े धोने का सही समय क्या है। वास्तु के अनुसार, कपड़े धोने का सही समय सुबह 9 बजे से पहले या शाम 4 बजे से पहले होता है। माना जाता है कि दोपहर में और रात में कपड़े धोने से घर में कलह और मानसिक तनाव बढ़ सकता है और दरिद्रता भी आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
