Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
Vastu Tips To Protect Evil Eye: जीवन में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है, लेकिन अगर घर में लंबे समय तक तनाव, आर्थिक दिक्कतें, बार-बार बीमारियां या आपसी झगड़े बने रहें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसे संकेत कई बार नकारात्मक ऊर्जा या बुरी नजर से जुड़े माने जाते हैं। सही समय पर कुछ आसान उपाय अपनाकर घर के माहौल को फिर से शांत और सकारात्मक बनाया जा सकता है। आइए, जानते हैं ऐसे ही असरदार उपायों के बारे में -

मुख्य द्वार पर बनाएं शुभ प्रतीक
वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को घर की ऊर्जा का प्रवेश बिंदु माना गया है, इसलिए इसका साफ-सुथरा और सकारात्मक होना जरूरी होता है। दरवाजे पर सिंदूर या हल्दी से स्वस्तिक, ॐ या अन्य शुभ चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और घर में सकारात्मकता का माहौल बना रहता है।
नींबू और हरी मिर्च का उपाय
मंगलवार या शनिवार के दिन मुख्य द्वार पर एक नींबू और सात हरी मिर्च टांगना पुराना और प्रचलित उपाय माना जाता है। मान्यता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर खींच लेता है और घर को बुरी नजर से बचाता है। बेहतर असर के लिए इसे हर हफ्ते बदलना चाहिए, ताकि ताजगी बनी रहे।
काले धागे का प्रयोग
घर के मुख्य दरवाजे या दहलीज पर काला धागा बांधना नजर दोष से बचाव का आसान तरीका माना जाता है। वास्तु के अनुसार, काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को रोकने में मदद करता है, जिससे घर का वातावरण संतुलित और सुरक्षित बना रहता है।
मोर पंख का महत्व
घर के लिविंग रूम या एंट्रेंस के पास तीन मोर पंख रखना शुभ माना जाता है। इसे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और बुरी नजर से बचाव का प्रतीक माना जाता है, जिससे घर में शांति और सुकून का माहौल बना रहता है।
नमक और फिटकरी से शुद्धिकरण
हफ्ते में एक-दो बार पोंछे के पानी में सेंधा नमक मिलाकर सफाई करने से घर की नकारात्मकता कम होने की मान्यता है। इसके अलावा, बाथरूम में कांच की कटोरी में फिटकरी रखना भी वातावरण को शुद्ध और संतुलित बनाए रखने में सहायक माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
