Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Vat Savitri Vrat: आज बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, इन दो सौभाग्यशाली राशियों को मिलेगा व्रत का पूर्ण फल
वट सावित्री व्रत उन प्रमुख त्योहारों में से एक है जो विवाहित हिंदू महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। यह त्योहार भारत के उत्तरी भागों जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश और हरियाणा में ज्यादा प्रचलित है।
इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। हिंदू शास्त्रों में बरगद के पेड़ या वट वृक्ष को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह भी मान्यता है कि भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा इस दीर्घजीवी वृक्ष में निवास करते हैं। यही वजह है कि इस दिन विवाहित महिलाएं इस पेड़ की पूजा करती हैं।

इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस साल वट सावित्री व्रत का शुभ मुहूर्त, शुभ संयोग क्या है। साथ ही जानते हैं इस साल किन सौभाग्यशाली राशियों को वट सावित्री व्रत का पुण्य फल प्राप्त होगा।
वट सावित्री 2023: तारीख और समय
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। अमावस्या तिथि 18 मई 2023 को रात 9:42 बजे से शुरू होगी और इसका समापन 19 मई को रात 09:22 बजे होगा। यह व्रत 19 मई 2023 को रखा जायेगा।
वट सावित्री 2023: भाग्यशाली राशियां
इस साल वट सावित्री पर दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस तिथि पर 30 साल बाद शश योग, गज केसरी योग और शोभन योग बन रहे हैं। इसका लाभ दो राशियों को मिलने वाला है।
मिथुन: 21 मई - 20 जून
आज के दिन आपको सफलता मिलेगी। करियर की बात करें तो दफ्तर में आपको कोई नया पद प्राप्त होगा। अपने कार्यों को पूरा करते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके प्रयास आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। यदि आपके पेशेवर जीवन में रुकावटें आ रही हैं तो वह जल्द ही समाप्त हो जाएंगी। आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। इस राशि के कारोबारियों को भी मुनाफ़ा होगा।
कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आपकी कुंडली में गजकेसरी योग बन रहा है, इस वजह से इस दौरान भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। कुछ समय से आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब आपका समय बदलने वाला है। आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
