Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आज है विभुवन संकष्टी चतुर्थी; विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये अचूक उपाय, दूर होंगे सभी संकट
Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026 Upay: आज के दिन का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व सबसे खास है क्योंकि आज विभुवन संकष्टी चतुर्थी के साथ-साथ बुधवार, श्रीवत्स योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का त्रिवेणी संगम हो रहा हैअधिकमास में यानी हर तीन साल में आने वाली इस विभुवन संकष्टी चतुर्थी का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार इस खास दिन पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, श्रीवत्स योग, और शुक्ल योग का अद्भुत संयोग बन रहा है और ऊपर से 19 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ बुधवार का योग बन रहा है जो इस दिन को और भी खास बनाते हैं। यह दुर्लभ संयोग भक्तों के जीवन से सभी प्रकार के वित्तीय और मानसिक कष्टों को दूर करने वाला माना गया है। आइए जानते हैं कि आज के दिन विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करें जिससे सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

संकष्टी चतुर्थी 2026 पर जानें आज पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
संकष्टी चतुर्थी का व्रत तब तक पूर्ण नहीं माना जाता जब तक कि रात में चंद्रमा को अर्घ्य न दे दिया जाए। बता दें कि3 जून को रात 9 बजकर 21 मिनट से चतुर्थी तिथि शुरू होगी और 4 जून को रात 11:30 बजे समाप्त होगी। आज के दिन बप्पा की विशेष कृपा पाने के लिए शुभ पूजा मुहूर्त और रात में आपके शहर में चंद्रोदय (Moonrise Time) का समय जानना बेहद जरूरी है। आज शाम के समय (प्रदोष काल) में की गई गणेश पूजा सबसे उत्तम फलदायी होगी। इस समय विघ्नहर्ता के सामने दीपक जलाकर व्रत कथा का पाठ करने से घर में रिद्धि-सिद्धि का वास होता है। जान लें कि आज रात 9 बजकर 54 मिनट पर चंद्रमा को अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त है।
विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के अचूक उपाय जिससे दूर होंगे जीवन के सभी संकट
यदि आपके बनते हुए काम बार-बार बिगड़ जाते हैं या घर में कलह रहती है, तो आज के दिन ये उपाय जरूर करें:
दूर्वा की 21 गांठें: आज गणेश जी को 'इदं दूर्वादलं ओम गं गणपतये नमः' मंत्र के साथ २१ दूर्वा घास की गांठें अर्पित करें। इससे बुद्धि और व्यापार में तरक्की मिलती है।
शमी के पत्ते और सिंदूर: बप्पा को शमी के पत्ते चढ़ाएं और उनके माथे पर गाय के घी में मिला हुआ सिंदूर लगाएं, फिर वही सिंदूर अपने माथे पर लगाएं। इससे भाग्य के बंद दरवाजे खुलते हैं।
मोदक या बूंदी के लड्डू का भोग: बुधवार के इस संयोग पर भगवान गणेश को उनकी प्रिय मिठाई मोदक या पीले बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं और इसे गरीबों में बांटें।

बुध दोष और कर्ज से मुक्ति के लिए आज जरूर करें यह विशेष अनुष्ठान
जिन लोगों की कुंडली में बुध दोष है, जिसके कारण उनकी वाणी, शिक्षा या व्यापार में रुकावट आ रही है, उनके लिए आज का दिन वरदान है। आज के दिन बप्पा को हरी मूंग की दाल या हरे वस्त्र दान करने से बुध ग्रह मजबूत होता है। इसके अलावा, यदि आप लंबे समय से कर्ज के जाल में फंसे हैं, तो आज संकष्टी चतुर्थी के दिन 'ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र' का पाठ करना आपके लिए अचूक उपाय साबित होगा। इससे धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
