Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Vishkumbh Yoga 2023: शनिवार को बन रहा है विष्कुंभ योग, इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव
Vishkumbh Yoga: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से मानव जीवन पर असर पड़ता है। इनकी स्थिति में होने वाला परिवर्तन कई ऐसे योग का निर्माण करता है जिससे जातक को मनचाही खुशियां मिल जाती हैं। वहीं कई बार कुछ ऐसे योग भी बनते हैं जो व्यक्ति को कंगाल बना देते हैं।
ग्रहों की दुनिया में शनि देव का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। इन्हें एक क्रूर ग्रह के रूप में जाना जाता है। मगर जब ये किसी पर मेहरबान होते हैं तो उसे फर्श से उठाकर अर्श पर पहुंचा देते हैं।

गौरतलब है कि 26 अगस्त शनिवार के दिन चंद्रमा का संचार वृश्चिक से धनु राशि में हो रहा है और इससे मूल नक्षत्र के साथ विष्कुंभ योग का निर्माण होगा। जानते हैं कि शनिवार के दिन विष्कुंभ योग का निर्माण होने से किन सौभाग्यशाली राशियों को शनि देव की कृपा प्राप्त होगी।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए शनिवार के दिन बन रहा विष्कुंभ योग बहुत ही शुभ रहने की उम्मीद है। आपको शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस दिन आर्थिक फायदा आपको मिल सकता है। इस योग के प्रभाव से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय है।
वृश्चिक राशि:
विष्कुंभ योग का शुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के लोगों पर भी रहेगा। शनि देव आप पर काफी मेहरबान रहेंगे। आज के दिन पैसों का लेनदेन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन से जुड़ी समस्या का निवारण हो सकेगा। निजी जीवन में आप सुखद समय व्यतीत करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
धनु राशि:
शनिवार के दिन बन रहा विष्कुंभ योग धनु राशि के जातकों के लिए बंपर फायदा लेकर आएगा। शनिदेव की कृपा से उधार में दिया हुआ धन वापस मिल सकेगा। वहीं आपके पुराने अटके हुए काम भी बन पड़ेंगे। आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मकर राशि:
इस राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपादृष्टि रहेगी। विष्कुंभ योग का आप बेहतरीन लाभ उठाएंगे। घर परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह चल रही थी तो वो सब शांत हो जाएगा। परिवार में एक बार फिर एकजुटता नजर आएगी। आपका रुका हुआ कोई काम बन पड़ेगा जिससे आप राहत की सांस लेंगे।
कुंभ राशि:
शनिवार के दिन बना विष्कुंभ योग कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ व फलदायी रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही उथल पुथल भी शांत होगी। किसी समस्या का हल निकल आएगा जो आपको मानसिक रूप से राहत देगा। इस अवधि में आप धन लाभ भी कमा सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
