Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Vivah Muhurat 2025: नवंबर से दिसंबर जानें कितने हैं शादी के शुभ मुहूर्त? विवाह का है प्लान तो नोट कर लें डेट
Vivah Muhurat 2025: हिंदू धर्म में विवाह को सोलह संस्कारों में सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। हर परिवार चाहता है कि शादी सही समय और शुभ मुहूर्त में हो, ताकि दांपत्य जीवन सुखमय और मंगलमय बने। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह जैसे पवित्र बंधन के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बेहद मायने रखती है। इसीलिए शादी करने से पहले विवाह मुहूर्त देखना अनिवार्य माना जाता है। हिंदू धर्म में शादी के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है और कुछ महीने खासतौर पर शादी के लिए होते हैं। अभी नवरात्रि खत्म हो रही हैं और अक्टूबर का पूरा महीना त्योहारों में जाने वाला है।
ऐसे में जिन लोगों के घरों में शादी की प्लानिंग चल रही है वो ये जान लें कि नवंबर से दिसंबर तक में कौन सी तिथि शादी के लिए सबसे शुभ हैं साथ ही ये भी जान लें कि वो कौन से दिन हैं जिनमें बिना सुझाए भी शादी हो जाती है।
नवंबर दिसंबर में शादी का मुहूर्त
शादी के लिए नवंबर और दिसंबर सबसे अच्छा महीना माना जाता है। इन महीनों में ठंड इतनी अधिक भी नहीं होती तो दुल्हन से लेकर मेहमानों तक के लिए ये सबसे बेस्ट महीना होता है। इन महीनों में ज्यादातर लोग अपनी शादी की प्लानिंग करते हैं। पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नवंबर-दिसंबर 2025 में कई ऐसे दिन हैं जो विवाह के लिए अत्यंत शुभ बताए गए हैं। वो नीचे बता रहे हैं।

नवंबर में शादी के लिए शुभ लग्न
2 नवंबर 2025, दिन रविवार
3 नवंबर 2025, दिन सोमवार
6 नवंबर 2025, दिन बृहस्पतिवार
7 नवंबर 2025, दिन शुक्रवार
8 नवंबर 2025, दिन शनिवार
12 नवंबर 2025, दिन बुधवार
13 नवंबर 2025, दिन बृहस्पतिवार
16 नवंबर 2025, दिन रविवार
17 नवंबर 2025, दिन सोमवार
18 नवंबर 2025, दिन मंगलवार
21 नवंबर 2025, दिन शुक्रवार
22 नवंबर 2025, दिन शनिवार
23 नवंबर 2025, दिन रविवार
24 नवंबर 2025, दिन सोमवार
25 नवंबर 2025, दिन मंगलवार
26 नवंबर 2025, दिन बुधवार
27 नवंबर 2025, दिन गुरुवार
28 नवंबर दिन शुक्रवार
29 नवंबर दिन शनिवार
दिसंबर में शादी के शुभ लग्न
4 दिसंबर 2025, दिन बृहस्पतिवार
5 दिसंबर 2025, दिन शुक्रवार
6 दिसंबर 2025, दिन शनिवार
कब होती है बिना मुहूर्त के शादी
ऐसे भी दिन होते हैं जिनमें बिना मुहूर्त के शादी होती है। जैसे कि दशहरे वाले दिन और देवउठनी एकादशी वाले दिन। ऐसा माना जाता है कि जिनकी शादी के लिए शुभ लग्न नहीं मिलता वो इन दो दिनों में शादी कर सकते हैं। अगर आपके घर में या आसपास कोई ऐसा व्यक्ति है तो उन्हें आप सलाह दे सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
