Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद
Vrishabha Varshik Rashifal 2024: उन्नति से भरा रहेगा वृषभ राशि वालों के लिए नया साल, शनि देव की भी बरसेगी कृपा
वृषभ राशि वालों के लिए साल 2024 नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपकी उन्नति हो सकती है। हालांकि आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है।
इस अवधि में ग्रहों के घर बदलने के कारण खर्चों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च नहीं करेंगे तो आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। हालांकि आपके अपनों को पर्याप्त समय देने का प्रयास करना होगा। जीवनसाथी के साथ यह साल बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपको अपने प्रिय के साथ यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहेगी। आइए जानते हैं इस वर्ष वृषभ राशि वालों की किस्मत का हाल कैसा रहेगा।
वृषभ करियर राशिफल 2024
करियर के लिहाज से वृषभ राशि वालों के लिए साल 2024 बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करेंगे। आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा। इस दौरान आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी तरक्की हो सकती है और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और उसका मनचाहा परिणाम आपको मिलेगा। इस दौरान आपको दूसरों के बहकावे में ना आने की सलाह दी जाती है। आप अपना फैसला खुद ही सोच समझ कर लें।
वृषभ व्यापार राशिफल 2024
वर्ष की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार होने वाली है। इस दौरान आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा और आप मिलकर मेहनत करेंगे। इस अवधि में आप अपना कामकाज आगे बढ़ाएंगे। अगर आप अकाल व्यवसाय में हैं तो आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। साल के मध्य में आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। इसके अलावा पैसों के मामले में भी आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना दिखाएं। इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं।
वृषभ पारिवारिक और वैवाहिक राशिफल 2024
माता-पिता के साथ आपका संबंध अच्छा रहेगा और इसका लाभ ही आपको होगा, लेकिन वर्ष की शुरुआत में माता या पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत होगी। इस दौरान आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का भी प्रयास करना होगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। साल के मध्य में घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहने वाला है। संपत्ति को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप समझदारी से बात को संभालने का प्रयास करें। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। साल के अंत में आपको परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। इस अवधि में परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके बीच प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। इस अवधि में आपको अपने प्रिय के साथ किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि बाहरी लोग आपके निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें।
वृषभ प्रेम राशिफल 2024
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। आपके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकता है। ऐसे में आपका रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। यदि समय रहते आप अपने बीच की दूरियों को कम नहीं कर पाएंगे तो आपका रिश्ता खत्म भी हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं और आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिलता है तो आप जल्दीबाजी में उसे स्वीकार करने से बचें। आपको अपने होने वाले साथी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। साल का अंत आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं। इस दौरान आपके जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आप अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। आप एक दूसरे को पूरा समय देंगे और आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा।
वृषभ वित्त राशिफल 2024
आर्थिक दृष्टिकोण से साल 2024 आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी और आप निवेश आदि करने की भी योजना बना सकते हैं। इस दौरान आपको पैसा कमाने के कई बढ़िया मौके मिलेंगे। हालांकि बीच-बीच में खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको बचत करने के बहुत ही कम मौके मिलेंगे। मई के बाद आपके खर्चों में कुछ कमी आएगी। ऐसे में आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाने में कुछ हद तक कामयाब रहेंगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वृषभ शिक्षा राशिफल 2024
आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। इस दौरान एकाग्रता की कमी के कारण आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। हो सकता है इस वजह से आपको काफी झुंझलाहट भी महसूस हो। आप बेवजह की बातों से दूर रहें और अपनी एकाग्रता बढ़ाने पर काम करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। साल का अंत आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है या फिर पढ़ाई करने के लिए आप कहीं बाहर जा सकते हैं। अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो हो सकता है आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़े, लेकिन आप अपने प्रयास जारी रखें, आपको सफलता मिल सकती है।
वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2024
साल की शुरुआत में आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। आप खानपान में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। इसके अलावा आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से भी दूर रहना होगा। जून के बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप अपनी दिनचर्या में जरूरी बदलाव करेंगे। इसके अलावा आप किसी नए व्यायाम की भी शुरुआत कर सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा परिणाम आपको मिले। सितंबर के बाद कुछ परेशानियां हो सकती है। इस अवधि में आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











