Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Wednesday Astrology Beliefs: बुधवार को नहीं खरीदनी चाहिए ये 5 चीजें, वरना बुध ग्रह हो जाता है कमजोर
Wednesday Astrology Tips: हिंदू ज्योतिष में हर दिन किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है, और उस दिन किए गए कर्म, क्रय-विक्रय और व्यवहार का सीधा असर हमारे जीवन और ग्रहों की स्थिति पर पड़ता है। बुधवार, जिसे बुध ग्रह का दिन माना जाता है, बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क और संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
ऐसी मान्यता है कि अगर बुधवार को कुछ विशेष चीजें खरीदी जाएं, तो वह बुध ग्रह को कमजोर कर सकती हैं और व्यक्ति के जीवन में बाधाएं ला सकती हैं खासतौर पर करियर, शिक्षा और व्यापार से जुड़े मामलों में। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजें जो बुधवार को खरीदने से बचना चाहिए।

दूध और डेयरी उत्पाद
बुधवार को दूध या उससे बने उत्पाद खरीदने से स्वास्थ्य और पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार इससे घर की शांति और सुख-समृद्धि में कमी आती है। वहीं ये भी माना जाता है कि इससे बुध ग्रह कमजोर होता है जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है।

हरी चीजों को न खरीदें
बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े व हरी रंग की अन्य चीजें जैसे हरी मूंग की दाल सरसों का साग, पालक, अमरूद और पपीता नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि ये चीजें बुध ग्रह से जुड़े होते हैं, उन्हें बुधवार को खरीदने से परहेज करना चाहिए। यह आपकी सामाजिक छवि और संवाद कौशल पर असर डाल सकता है।

ब्रश, कंघी या सौंदर्य उत्पाद
शास्त्रों के अनुसार, बुधवार को सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं जैसे तेल, कंघी, हेयर ड्रायर, साबुन आदि भी नहीं खरीदना चाहिए। ये वस्तुएं शरीर से जुड़ी ऊर्जा और आत्म-विश्वास से संबंधित होती हैं। बुधवार को इन्हें खरीदने से व्यक्तित्व में अस्थिरता और आत्म-संदेह बढ़ सकता है।

इन चीजों को भी न खरीदें
शास्त्रों के अनुसार, बुधवार को दवाइयां, ज्वलनशील उत्पाद और चावल और एक्वेरियम भी नहीं खरीदना चाहिए।

माना जाता है कि उन्हें खरीदने से करियर में होने वाली तरक्की रुक जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
