Latest Updates
-
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Good Friday 2026: क्या थे सूली पर चढ़ते मसीह के वो आखिरी 7 शब्द, जिनमें छिपा है जीवन का सार -
हनुमान जयंती पर जन्में बेटे के लिए ये 12 पावरफुल नाम, जानें इस दिन पैदा हुए बच्चे क्यों होते हैं खास? -
World Autism Awareness Day 2026: ऑटिज्म क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण, इलाज और बचाव -
सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी! मिडिल ईस्ट वॉर के बीच इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी अलर्ट -
Hanuman Jayanti पर दिल्ली के इन 5 मंदिरों में उमड़ती है भारी भीड़, एक तो मुगल काल से है प्रसिद्ध -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, बजरंगबली भर देंगे झोली -
Hanuman Jayanti 2026: आरती कीजै हनुमान लला की...हनुमान जयंती पर यहां से पढ़कर गाएं बजरंगबली की आरती
Weekly Health Horoscope (10th to 16th June): कर्क राशि की सेहत में आएगा बड़ा सुधार, ये भी रहेंगे इस हफ्ते फिट
व्यस्त दिनचर्या, तनाव और खानपान में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। कई बार लापरवाही भी कमजोर स्वास्थ्य का कारण बन सकती है। इसके अलावा ग्रहों की अशुभ स्थिति भी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।
ऐसे में यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल लेकर आए हैं। आप अपनी राशि के अनुसार यह जान सकते हैं कि आने वाले सात दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसे रहेंगे। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
काम में व्यस्त रहने के कारण इस दौरान आप खुद पर ध्यान नहीं दे पाएंगे और इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। इस अवधि में अचानक आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। ऐसे में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप काम के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। आपको नियमित दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी जाती है, साथ ही समय पर भोजन करें और पर्याप्त आराम भी करें।
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको लगातार काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप कामकाज को अलग रखकर स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालें अन्यथा आपकी कमजोरी और थकान बढ़ सकती है। हो सके तो घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर जाएं। इससे आप काफी तरोताजा और बेहतर महसूस करेंगे। यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो उसके लिए यह समय अनुकूल है।।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस अवधि में आपकी सेहत ठीक रहेगी और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। यदि आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान हैं तो आपको बड़ी राहत मिल सकती है। हो सकता है आप किसी नए व्यायाम की भी शुरुआत करें हालांकि आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप उन्हें तनाव से भी दूर रखें।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और आप सारी चिताओं को भूलकर खुद पर ध्यान देंगे। इस अवधि में आपको आराम करने का भी पर्याप्त समय मिलेगा। हो सकता है आप अपने खाने पीने की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव भी करें। यदि आप किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। इस दौरान आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। मुमकिन है आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा लें।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आप क्रोध और तनाव से दूर रहें। आप योग और ध्यान का भी सहारा लें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा आपको अपने खाने पीने का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा तले भुने और मसालेदार भोजन से आप परहेज करें।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा, लेकिन आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। देर रात तक जागने से आपको बचाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप लगातार बैठकर काम करने से भी बचें। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप समय समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सेहत के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। आप सारी चिताओं को भूलकर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे और इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। आपकी सकारात्मकता इस दौरान आपको बड़ी सफलता दिला सकती है।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस अवधि में आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। बेहतर होगा आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि आप जरा सी भी लापरवाही करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। इस दौरान आपको व्यर्थ की चिंता से भी दूर रहने की आवश्यकता है। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। शारीरिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए आप रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम भी करें।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा। इस अवधि में आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। यदि कुछ समय से आप शारीरिक समस्याओं से घिरे हुए हैं तो इस दौरान आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। यह सब आपके प्रयासों का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप इसी तरह अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किया तो इस दौरान उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। इस अवधि में आपकी सेहत ठीक रहेगी और आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी। खराब सेहत की वजह से यदि आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह गए हैं तो उन्हें पूरा करने का आप भरपूर प्रयास करेंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और आपको सकारात्मक की भी अनुभूति होगी।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आप काफी फिट और एनर्जेटिक रहेंगे। इस अवधि में आप दुगनी तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में लो कैलोरी फूड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा मुमकिन है इस अवधि में आप जिम जाकर वर्कआउट करना भी शुरू करें।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपकी सेहत और भी कमजोर हो सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें और डॉक्टर से जांच करवाएं। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











