Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
Weekly Health Horoscope (15th to 21st July): ये राशियां रहेंगी इस हफ्ते ऊर्जा और उत्साह से भरपूर
सेहत के लिहाज से यह नया सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो यहां पढ़ें अपना साप्ताहिक हेल्थ राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान शारीरिक रूप से आप मजबूत रहेंगे, साथ ही आपकी मानसिक शांति भी बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सेहत को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। खाने पीने में लापरवाही ना करें नहीं तो आपकी कमजोरी बढ़ सकती है। समय पर दवाइयां लेते रहें और डॉक्टर से भी सलाह लें।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अपनी हेल्थ को लेकर आप काफी सजग रहेंगे और इसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा। इस दौरान आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे और आपकी एनर्जी लेवल भी बढ़ेगी। अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए किसी नए कसरत की भी शुरुआत कर सकते हैं।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप समय पर भोजन नहीं करेंगे तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। इसके अलावा आपको अपने खाने पीने की आदतों में भी बदलाव करने की जरूरत है। अपनी डाइट में ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करें साथ ही ताजे फलों का भी सेवन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको काम से जुड़ी यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। ऐसे में यह सात दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें नहीं तो थकान बढ़ने के कारण सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कई बार ज्यादा सोचने से छोटी सी परेशानी भी बड़ी हो जाती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि जीवन के उतार चढ़ाव का सामना आप पूरी हिम्मत से करें और अपनी परेशानियों का हल ढूंढने की कोशिश करें। सकारात्मक और प्रसन्न रहकर आप सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तनाव और अवसाद को खुद पर हावी न होने दें बल्कि सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आशावादी विचारों वाले लोगों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करें। इसका असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा। व्यर्थ की चिंता करने से केवल आपका स्वास्थ्य ही खराब होगा।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप काफी फुर्तीले और तंदुरुस्त रहेंगे। काम के साथ आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप मनोरंजन पर भी ध्यान देंगे जिससे आपका तनाव कम होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में आप घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर भी जा सकते हैं।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सही खान पान और व्यायाम से आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करें। सुबह जल्दी उठकर खुली हवा में सैर करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इससे आप सुस्ती और आलस्य से बच सकते हैं। योग और ध्यान करने से भी आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। दोस्तों और परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी कई समस्याएं हो सकती है। पर्याप्त आराम ना मिल पाने के कारण आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। आपको अच्छी डाइट के साथ भरपूर नींद लेनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर आप डॉक्टर से भी उचित सलाह लें।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अपनी मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए आप मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। इस दौरान आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन ज्यादा ऑयली और मसालेदार भोजन से आपको परहेज करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications