Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
Weekly Health Horoscope (17th to 23rd June): इन राशियों की सेहत में इस हफ्ते आएगी भारी गिरावट, ना करें ये गलती
यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप यह जान सकते हैं कि आने वाले सात दिनों में आपकी सेहत कैसी रहेगी और अच्छी सेहत के लिए आप कौन से उपाय कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप सारी चिताओं को भूलकर खुद पर ध्यान देंगे और इसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। मुमकिन है इस अवधि में आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव भी करें। आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे और अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। हफ्ते की शुरुआत आपके लिए ठीक होगी, लेकिन धीरे धीरे आपकी कमजोरी कुछ बढ़ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। आपको अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करें। इसके अलावा आप रोजाना सुबह जल्दी उठकर खुली हवा में सैर करें। इससे आप काफी तरोताजा और बेहतर महसूस करेंगे।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
खराब स्वास्थ्य के कारण इस दौरान आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अच्छी सेहत का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको अपने लिए पर्याप्त समय निकालना होगा। इसके अलावा अपनी बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल को भी आपको ठीक करने की जरूरत है। अगर आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतें हैं तो आप जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करें। बेहतर होगा आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। इसके अलावा खानपान में गड़बड़ी के कारण भी आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। इस अवधि में आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। खासतौर पर आपको पेट से जुड़ी तकलीफ होने की संभावना है। आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की जरूरत है। इसके अलावा आप समय पर भोजन करने की आदत डालें। आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बच सकते हैं।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आप इसी तरह खुद पर काम का दबाव डालते रहेंगे तो आपकी सेहत और कमजोर हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए आपका सेहतमंद रहना बेहद जरूरी है। यह बात आपको समझनी होगी। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो इस दौरान आपको अपने खाने पीने का पूरा ध्यान रखना होगा। खासतौर पर नमक का सेवन आप सही मात्रा में करें। आपको रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम करने की भी आवश्यकता है।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खासतौर पर अगर आपको पहले से ही कोई रोग है तो इस दौरान आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है और आप समय पर अपनी दवाइयां भी लेते रहें। हो सके तो आप कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेकर खुद पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें। मुमकिन है जल्द ही आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिले।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। इस दौरान अधिकांश समय आप अपनी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। विशेष रूप से इस राशि की महिलाओं को संभलकर रहने की जरूरत है। आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और अपनी सेहत का ध्यान रखें नहीं तो खराब सेहत के कारण आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे और भविष्य में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप काफी तंदुरुस्त महसूस करेंगे, साथ ही आप काफी ऊर्जावान भी रहेंगे। आप अपने सभी काम दुगनी तेजी से पूरे कर पाएंगे। यदि कोई परेशानी हो भी रही है तो इस दौरान आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। मुमकिन है आप अपनी दिनचर्या में कोई नया व्यायाम भी शामिल करें।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें साथ ही पर्याप्त आराम भी करें। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आपको ज्यादा मीठे के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहेगी। ऐसे में आप काफी तरोताजा महसूस कर सकते हैं। आप दोबारा पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने काम में वापसी भी करेंगे। इस राशि के बुजुर्ग सदस्यों को यदि घुटनों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको बड़ी राहत मिल सकती है।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आपको छोटी सी भी कोई समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। इस दौरान घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी आपकी चिंता बढ़ सकती है। हो सकता है डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो जाए। मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको नकारात्मकता दूर रहने की आवश्यकता है।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस अवधि में आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहेंगे। इस दौरान आप मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे और अपने फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और लोग आपकी सकारात्मकता देखकर काफी प्रभावित भी नजर आएंगे मुमकिन है अपने खाने पीने की आदतों में कुछ बदलाव करें और जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको मिले।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications