Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Health Horoscope (1st July to 7th July): ये 4 राशि वाले इस हफ्ते रहेंगे फिट और एनर्जेटिक
जुलाई के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ऐसे में इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव सभी 12 राशि वालों के स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। यहां हम आपका साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल लेकर आए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि जुलाई के पहले हफ्ते में आपकी सेहत का हाल कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): वर्कलोड बढ़ने के कारण आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको खुद पर ध्यान देने का समय नहीं मिलेगा और इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। इस अवधि में आपको काफी चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। आपको रोजाना योग और ध्यान करने की जरूरत है, साथ ही अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें।
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे और आपकी ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। यदि लंबे समय से आपने अपना हेल्थ चेकअप नहीं करवाया है तो इस दौरान डॉक्टर के पास अवश्य जाएं।
मिथुन (मई 20 से जून 20): स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह अपरके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। यदि आप अपने काम के साथ सेहत पर भी बराबर ध्यान देंगे तो आपको जल्द ही बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): आपको खुद पर ध्यान देने का पर्याप्त समय मिलेगा। ऐसे में आपकी सेहत और भी बेहतर होगी। आप अपने खाने पीने की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। अगर आप जिम आदि ज्वाइन करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। छोटी छोटी बातों पर आपको क्रोध आएगा और आप काफी चिड़चिड़ा भी महसूस कर सकते हैं। सेहत के प्रति इस तरह की लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): इस दौरान आपको कोई भी वजनदार चीज उठाने से बचने की आवश्यकता है। आपको नसों और मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है इसके अलावा आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में भी कोई काम ना करें नहीं तो आपको चोट लग सकती है।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है और इसका प्रभाव आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। खानपान में गड़बड़ी के कारण आपकी कमजोरी बढ़ सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): यदि स्वास्थ्य संबंधित छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे अनदेखा करना आप पर भारी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप डॉक्टर से सलाह लें और अपना उचित इलाज करवाएं। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। इस दौरान आपका ऊर्जावान रहेंगे और तरोताजा भी महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मकता और आत्मविश्वास आपको कोई बड़ी सफलता दिला सकती है।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। बस थोड़े से प्रयास और बदलाव से आपका स्वास्थ्य और भी बेहतर हो सकता है। अपनी मानसिक शांति को बनाए रखने के लिए आप रोजाना ध्यान करें। योग करना भी आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): मौसम में बदलाव के कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आपको बुखार, खांसी, जुकाम आदि जैसी परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए आपको सही खान पान की जरूरत है। बिना डॉक्टर से सलाह लिए किसी भी दवा का सेवन ना करें।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): सेहत के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। इस दौरान अचानक स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है। यदि आपके सिर में लगातार भारीपन रहता है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। आपको तनाव और क्रोध से भी बचने की आवश्यकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
