Latest Updates
-
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार
Weekly Health Horoscope (22nd to 28th July): इस हफ्ते सेहत नहीं देगी इन राशियों का साथ, बढ़ेगा खर्चा
Weekly Health Horoscope: सेहत के मामले में यह सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आपके साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल से।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
खानपान में गड़बड़ी की वजह से इस दौरान आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। खुद पर काम का ज्यादा दिमाग ना डालें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। कमजोर स्वास्थ्य का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा, यह बात आपको समझने की आवश्यकता है।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। ऐसे में आप काफी सुस्त और कमजोर महसूस करेंगे। आप चाहकर भी ठीक से अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस कारण आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। आपको डॉक्टर से उचित सलाह लेने की आवश्यकता है। पर्याप्त आराम के साथ आप अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने का प्रयास करें।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि आपको छोटी सी भी लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। अपने खाली समय का सदुपयोग करें और कोई अच्छी किताब पढ़ें। इससे आपकी दिमागी कसरत होगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। इस दौरान आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। ऐसे में बाहर के खाने के वजह से सेहत में अचानक गिरावट आने की संभावना है। आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
क्रोध और तनाव से दूर रहें विशेष रूप से अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके अलावा ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से भी आपको परहेज करने की आवश्यकता है।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा, लेकिन आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। यदि लंबे समय से आपने अपना हेल्थ चेकअप नहीं करवाया है तो यह समय अनुकूल है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करें जल्द ही आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
काम जरूरी है लेकिन अपनी फिटनेस के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करें। इस अवधि में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में स्वयं के लिए आपको पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। बेहतर यही होगा आप पर्याप्त आराम करें और सकारात्मक रहने की कोशिश करें।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपने दिन की शुरुआत रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करने से करें। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे, साथ ही आपकी एनर्जी लेवल भी बढ़ेगी। योग और ध्यान करना भी आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। आपकी सकारात्मकता आपके आसपास के लोगों को काफी प्रभावित करेगी। आप अपनी सेहत का प्राथमिकता देंगे और अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए रोजाना व्यायाम भी करेंगे। आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस दौरान आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही पर महंगी साबित होगी। आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर भी कंट्रोल करने की आवश्यकता है। इसके लिए आप अपने खाने पीने की आदतों में कुछ बदलाव करें। खासतौर पर आपको जंक फूड से परहेज करने की जरूरत है। रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस हफ्ते सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। विशेष रूप से अगर आपको हार्ट से जुड़ी समस्या है तो आप क्रोध और तनाव से दूर रहें। सकारात्मक रहने की कोशिश करें और आराम पर भी ध्यान दें। समय समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें और हो सके तो कार्डियो एक्सरसाइज भी करें।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेग। यदि आप नियमित रूप से योग और ध्यान करते हैं तो उसका अच्छा नतीजा आपको देखने को मिल सकता है। आपको पर्याप्त आराम मिलेगा और आपकी थकान दूर होगी। इस दौरान आप काफी फ्रेश और रिलैक्स में महसूस करेंगे। हालांकि बिना डॉक्टर की सलाह के आप किसी भी दवाई का सेवन ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











