Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Weekly Health Horoscope (24th to 30th June): कर्क राशि को इस हफ्ते मिलेगा पुरानी बीमारी से छुटकारा
आने वाले सात दिनों में आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, यदि आप यह जानना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल लेकर आए हैं तो आपको विस्तार से बताते हैं।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज की टेंशन आपका मानसिक स्वास्थ्य खराब कर सकती है। इसके अलावा शारीरिक रूप से भी आप इस दौरान काफी परेशान रहेंगे। आपको अपने लिए पर्याप्त निकालने की जरूरत है। अपनी दिनचर्या में योग और मेडिटेशन जरूर शामिल करें।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के कारण अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको सिर दर्द, बुखार आदि जैसी कई समस्याएं घेर सकती है। अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए आपको कुछ जरूरी उपाय करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप समय पर भोजन करें और पर्याप्त आराम भी करें।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आप अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे और आपको कुछ सुधार देखने को भी मिलेगा। हो सकता है आप जिम आदि भी ज्वाइन करें या फिर आप घर पर ही किसी नए व्यायाम की शुरुआत कर सकते हैं। गलत खानपान की आदतों से बचें और तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक रूप से भी ज्यादा महसूस करेंगे और स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। सप्ताह के अंत में आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा आपको तरोताजा कर देगी।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान छोटी छोटी समस्याएं लगी रहेगी। ऐसे में इसका असर आपके व्यवहार पर भी पड़ेगा। आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है, साथ ही ठीक से अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको सही इलाज के साथ अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की भी जरूरत है।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
लापरवाही के कारण आपकी कमजोरी बढ़ सकती है। इस दौरान आपको काफी आलस्य महसूस होगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप रोजाना सुबह जल्दी उठकर ताजी हवा में सैर करें। इसके अलावा आप हल्का फुल्का व्यायाम भी कर सकते हैं।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। ऐसे में व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा, साथ ही बाहर के भोजन के कारण आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और सारी चिताओं को भूलकर खुद पर ध्यान दें।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस हफ्ते आपकी सेहत कुछ बेहतर रहेगी। हो सकता है आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत भी मिले, लेकिन आप लापरवाही ना करें। विशेष रूप से लगातार बैठकर काम करने से बचें और देर रात जागकर भी काम ना करें। अच्छी हेल्थ के लिए आप हरी सब्जियों के साथ ताजे फलों का भी सेवन करें।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपका बढ़ता हुआ वजन आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप इस पर काबू पाने की कोशिश करें। अगर आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या अर्थराइटिस की समस्या है तो इस अवधि में आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। आप समय समय पर डॉक्टर से चेकअप करवाते रहें।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मौसमी बदलाव के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आपको अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है। खराब सेहत का असर आपके काम पर भी पड़ेगा, इसलिए आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य के मामले में सप्ताह के लिए औसत रहेगा। यदि आप कसरत पर अधिक ध्यान देंगे तो आप खुद को ज्यादा फिट और एनर्जेटिक रख सकते हैं। आपको गलत खानपान की आदतों से भी दूर रहने की जरूरत है।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे और काफी तरोताजा महसूस रहेंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और आप तेजी से अपने काम भी पूरे कर पाएंगे। मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications