Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Weekly Health Horoscope (27th May to 2nd June): धनु राशि सेहत को लेकर ना करें ज्यादा चिंता
ग्रहों और नक्षत्रों की चाल बदलने से व्यक्ति के जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इसका असर सेहत पर भी देखने को मिलता है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा तो यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं क्या इस हफ्ते आप रोग मुक्ति रहेंगे या फिर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से दो चार होना पड़ेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए आपको आपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा आप पर्याप्त आराम भी करें। खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप ध्यान का सहारा ले सकते हैं। जीवन में सफल होने के लिए व्यक्ति का सेहतमंद रहना बेहद जरूरी है। यह बात आपको समझनी होगी।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस हफ्ते आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको खुद पर अधिक ध्यान देने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप काम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस अवधि में यदि कोई परेशानी होती है तो उसे अनदेखा करने की जगह आप डॉक्टर से सलाह लें। घरेलू उपचार करने से आपको बचने की आवश्यकता है। विशेष रूप से यदि लंबे समय से आपको कोई शारीरिक कष्ट हो रहा है तो आपको अधिक सतर्क रहना होगा।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। यदि कुछ समय से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो इस दौरान आपको बड़ी राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। इस अवधि में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। इस दौरान आपका मानसिक तनाव भी कम होगा। हो सकता है आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव भी करें जिसका अच्छा नतीजा जल्द ही आपको देखने को मिल सकता है।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
खानपान में गड़बड़ी के कारण इस दौरान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है। यदि आपको लिवर से संबंधित कोई परेशानी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें, साथ ही खाने पीने का भी ख्याल रखें। आपको बासी या बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको तले, भुने या मसालेदार भोजन से भी परहेज करने की आवश्यकता है। आप समय पर भोजन करें और अपनी दवाइयां लेने में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में छोटी छोटी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे, साथ ही आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। सबसे पहले आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। इसके अलावा बेवजह की चिंता और क्रोध से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत खुली हवा में सैर करके करें। इसके अलावा आप हल्का फुल्का व्यायाम भी करें। खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप ध्यान का भी सहारा ले सकते हैं।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप काफी थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे, साथ ही आप का मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। काम में भी आपका मन नहीं लगेगा। ऐसे में कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप ऐसी लापरवाही ना करें। यदि आप थोड़ा प्रयास करेंगे तो आपकी सेहत में बड़ा सुधार आ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और स्वयं पर ध्यान दें।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहेंगे। ऐसे में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपकी सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। अच्छी सेहत का असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। इस अवधि में कि आप अपने सभी कार्य दुगनी तेजी से पूरे कर पाएंगे। आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप अपने करीबियों के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप सभी के साथ खुलकर हंसी मजाक कर पाएंगे। अपनी सेहत को और भी बेहतर बनाने के लिए आप अपना प्रयास जारी रखेंगे।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस अवधि में सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालने की जरूरत है। हो सके तो आप कामकाज को अलग रखकर कुछ दिनों का अवकाश लें और घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर जाएं। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और आपकी ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। यदि आप घर पर ही स्वादिष्ट भोजन बनाकर खाएंगे तो आपको अच्छे स्वाद के साथ अच्छा स्वास्थ्य भी मिलेगा।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें क्योंकि इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो इस दौरान आपके वजन में भी गिरावट देखने को मिलेगी। आप काफी फुर्तीले रहेंगे। मुमकिन है आप अपनी दिनचर्या में कोई नया व्यायाम भी शामिल करें। हालांकि आपको अधिक वसायुक्त भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। आप ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों, और ताजा फलों का सेवन करें। सप्ताह के अंत में आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस अवधि में आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी कई समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन होने की भी संभावना है। बेहतर होगा आप स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो यह समय उचित है। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको क्रोध और तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आपको मौज मस्ती करने के भी कई अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। अपनी इम्यूनिटी और भी मजबूत बनाने के लिए यदि आप कुछ जरूरी उपाय कर रहे हैं तो उसका अच्छा नतीजा इस दौरान आपको मिलने की प्रबल संभावना है। मुमकिन है इस अवधि में आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहे और आप एक खुशहाल और अच्छे जीवन का आनंद उठाएं।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। इस दौरान आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ऐसे में आपकी सभी योजनाओं में बाधा आएगी। हालांकि धीरे धीरे आप की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन आपको जरा सी भी लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको आंख, पेट या हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या होने की संभावना है। यदि आपको सिगरेट और शराब की आदत है तो आप जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











