Latest Updates
-
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य
Weekly Health Horoscope (29th July to 4th Aug): सेहत के प्रति लापरवाही इस हफ्ते इन राशियों की बढ़ाएगी मुश्किले
Weekly Health Rashifal: ग्रहों की बदली हुई चाल और स्थिति का असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। एक बार फिर एक नए हफ्ते की शुरुआत हो रही है, ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे और उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। इस दौरान आपको अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास महसूस होगा, साथ ही आपकी ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा। आप अपने खाने पीने की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव भी करेंगे।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में चल रही समस्याओं के कारण आप अपनी सेहत पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। इस अवधि में आपकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। यदि इसी तरह आप लापरवाही करेंगे तो कोई गंभीर समस्या हो सकती है।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस अवधि में सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए नहीं तो समस्या हो सकती है। समय पर भोजन करें और अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करें। शारीरिक थकान आपका मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। आप रोजाना मेडिटेशन करें। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप समय समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको अपने मनपसंद कार्यों पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। मानसिक रूप से आपक अच्छा महसूस करेंगे। यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किए हैं तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें और सकारात्मक रहने की कोशिश करें। ज्यादा सोचने की आपकी आदत आपको बीमार बना सकती है। आपको डिप्रैशन, एंग्जाइटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। सुबह जल्दी उठने की आदत डालें और अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा, लेकिन जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आप अपने लिए भी समय निकालें और स्वयं पर ध्यान दें। खुद को तरोताजा रखने ने के लिए आप वजह की चिताओं से दूर रहें। समय पर भोजन करें और देर रात तक जागकर काम करने से भी बचें।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आपको पेट से जुड़ी कोई बीमारी है तो आपको अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें। इसके अलावा आप समय पर भोजन करने की आदत डालें। ज्यादा हरी सब्जी और ताजे फलों का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आप अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखेंगे। ऐसे में इस दौरान आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी और आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा और लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। इस अवधि में आप किसी नए व्यायाम की भी शुरुआत कर सकते हैं।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आप पहले से ही किसी शारीरिक समस्या से जुड़ रहे हैं तो इस दौरान आपको काफी आराम मिल सकता है। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी सकारात्मक प्रवृत्ति की व्यक्ति का साथ मिलेगा और इसका अच्छा असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत आपकी तकलीफों की वजह बनेगी। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे और इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आपको अपनी इन आदतों को बदलना होगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर आपको ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। दोस्तों और परिजनों से आप खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। ऐसे में आपका मानसिक तनाव भी कम होगा। आपकी शारीरिक सहनशक्ति भी बढ़ेगी जिससे आप कठोर कसरत भी कर पाएंगे।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपके लिए स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखना बेहद जरूरी है। यदि छोटी सी भी समस्या हो रही है तो तुरंत उसका इलाज करवाएं नहीं तो वह गंभीर रूप ले सकती है। सुनिश्चित करें कि आपके दिमाग और शरीर को पर्याप्त आराम मिले। इसके लिए आपको अच्छी नींद लेने की जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications