Latest Updates
-
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Good Friday 2026: क्या थे सूली पर चढ़ते मसीह के वो आखिरी 7 शब्द, जिनमें छिपा है जीवन का सार -
हनुमान जयंती पर जन्में बेटे के लिए ये 12 पावरफुल नाम, जानें इस दिन पैदा हुए बच्चे क्यों होते हैं खास? -
World Autism Awareness Day 2026: ऑटिज्म क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण, इलाज और बचाव -
सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी! मिडिल ईस्ट वॉर के बीच इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी अलर्ट -
Hanuman Jayanti पर दिल्ली के इन 5 मंदिरों में उमड़ती है भारी भीड़, एक तो मुगल काल से है प्रसिद्ध -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, बजरंगबली भर देंगे झोली -
Hanuman Jayanti 2026: आरती कीजै हनुमान लला की...हनुमान जयंती पर यहां से पढ़कर गाएं बजरंगबली की आरती
Weekly Health Horoscope (3rd to 9th June): सेहत को लेकर ये 4 राशि वाले इस हफ्ते ना करें कोई लापरवाही
Weekly Health Rashifal: यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल लेकर आए हैं। इससे आप अपनी सेहत से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं यह नया सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा और आपको कौन सी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। इस दौरान काम की वजह से आप अपनी सेहत पर ठीक से ध्यान नहीं देंगे। ऐसे में आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। खराब स्वास्थ्य का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप योग और ध्यान का सहारा लें।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अगर आप नियमित दिनचर्या का पालन करेंगे तो आप अच्छी सेहत का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से भी बचने की सलाह दी जाती है। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को थोड़ा अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर सीढ़ियां चढ़ते उतरते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यह सप्ताह आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी, साथ ही आप काफी सकारात्मक भी रहेंगे। आप अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे और उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा। इस अवधि में आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी। आपका काफी तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे। इस अवधि में आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे, साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। मुमकिन है आप अपनी दिनचर्या में कोई नया व्यायाम भी शामिल करें। यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो उसके लिए यह समय अनुकूल है।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
लापरवाही के कारण इस दौरान आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें। बेवजह की बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। छोटी छोटी बातों को लेकर आप ज्यादा चिंता ना करें। सेहतमंद रहकर ही आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, यह बात आपको समनी होगी। यदि आपको कोई भी शारीरिक कष्ट हो रहा है तो आपको तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की आवश्यकता है।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी है तो आपको सतर्क रहना होगा अन्यथा इसका गंभीर परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको हड्डियों, पेट या आंख से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें और अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। आप अपने फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे और ठीक से अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। हालांकि आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज को लेकर ज्यादा टेंशन ना लें। आपके लिए बेहतर यही होगा कि बेटा आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। चिंता और तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस अवधि में आप काफी कमजोर महसूस करेंगे, साथ ही मन भी अशांत रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप सारी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। सबसे पहले आप अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत खुली हवा में सैर करने से करें। इसके अलावा योग और ध्यान भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव किया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है और आप बेहतर महसूस करेंगे। इस दौरान आपका मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा।।आपको अपने खान पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। खासतौर पर आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की जरूरत है। इसके अलावा आप ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से भी बचें।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कमजोर इम्यूनिटी के कारण स्वास्थ्य संबंधित छोटी छोटी दिक्कतें लगी रहेगी। विशेष रूप से इस बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही आप काफी थका हुआ कमजोर भी महसूस करेंगे। आपको अपने खाने पीने की आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें। इसके अलावा आप पानी का सेवन अधिक मात्रा में करें।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए ठीक होगी। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा, लेकिन लापरवाही के कारण आपकी सेहत में अचानक गिरावट आने की संभावना है। सबसे पहले आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी होगी। इसके अलावा आपको देर रात तक जागकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त आरंभ भी करना पड़ेगा। इस अवधि में आपकी कमजोरी बढ़ सकती है।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको अपने लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। हो सके तो कामकाज को अलग रखकर आप कहीं घूमने फिरने के लिए जाएं। इस समय आपको थोड़े बदलाव की जरूरत है अन्यथा इससे आप कभी तरोताजा महसूस करेंगे और दोबारा एक अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा आपको व्यर्थ की चिंता से भी दूर रहने की आवश्यकता है और आप क्रोध करने से भी बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











