Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weekly Health Horoscope (8th July to 14th July): इस हफ्ते सेहत के प्रति लापरवाही इन राशि वालों पर पड़ेगी भारी,
सेहत के लिहाज से जुलाई का यह दूसरा सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आपके साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल के माध्यम से।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। शारीरिक समस्याओं के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ सकती है, लेकिन आप समय रहते सेहत पर ध्यान देंगे जिसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। यदि लंबे समय से आपने अपना हेल्थ चेकअप नहीं करवाया है तो उसके लिए यह समय अनुकूल है।
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा और आपका मानसिक तनाव भी कम होगा अपनी फिटनेस पर आप पहले से अधिक ध्यान देंगे जिससे आप काफी तारोताजा और तंदुरुस्त रहेंगे।
मिथुन (मई 20 से जून 20): सुस्ती और आलस्य के कारण आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खान पान की आदतों में बदलाव करना होगा। आप सुबह जल्दी उठकर हल्का फुल्का व्यायाम करने की भी कोशिश करें।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित होगी। आपके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। आपको काफी कमजोरी और थकान महसूस होगी। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। किसी अच्छे डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। रोजाना योग और ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): काम का बढ़ता हुआ बोझ आपका तनाव बढ़ा सकता है। इस दौरान आप काफी दबाव महसूस करेंगे और खुद पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप काम के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और सकारात्मक रहने का प्रयास करें। जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं, आप हर मुश्किल का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करें। आपको अपने लिए पर्याप्त समय निकालने की भी जरूरत है जिससे आप मनोरंजन पर भी ध्यान दे सकें। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): अपनी सेहत को नजरअंदाज कर यदि आप लगातार काम करेंगे तो आपको आपको किसी बड़ी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। संतुलित आहार और हल्के फुल्के व्यायाम से आप अच्छी सेहत का आनंद उठा सकते हैं। यदि आप काम का ज्यादा दबाव महसूस कर रहे हैं तो छोटा सा ब्रेक लें और अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आपके इमोशंस अच्छे रहेंगे और सोच भी सकारात्मक रहेगी। इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। हालांकि यात्रा करते समय आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से इस मौसम में आप खानपान में गड़बड़ी ना करें।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): व्यर्थ की चिंता से दूर रहें नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इस दौरान यदि सेहत से जुड़ी छोटी सी भी परेशानी होती है तो आप उसे नजरअंदाज ना करें नहीं तो वह गंभीर रूप ले सकती है। अपने तनाव को कम करने के लिए मनपसंद कार्यों पर ध्यान दें।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):आप अपनी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे। ऐसे में आप आप काफी तंदुरुस्त और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। इस अवधि में आप किसी खेलकूद में हिस्सा लेंगे जिससे आप और भी तरोताजा महसूस करेंगे।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा और आपकी सेहत में बड़ा सुधार आएगा। आपकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहेगी। ऐसे में आप अपने महत्वपूर्ण फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। इस अवधि में आपके जीवन में कुछ अच्छा भी हो सकता है।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): आपका अनियंत्रित क्रोध और ज्यादा सोचने की आदत आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। किसी भी तरह के दबाव में आकर आप कोई भी काम ना करें और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
