Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Weekly Love Horoscope (10th to 16th June): इन राशियों के प्रेम जीवन में इस हफ्ते बढ़ेगा रोमांस
Weekly Love Horoscope: प्यार मोहब्बत के मामले में सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपके प्रेम जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकता है। हालांकि आपको कुछ मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से आपको बचने की आवश्यकता है। आइए आपके साप्ताहिक लव राशिफल से जानते हैं कि इस हफ्ते आपकी रोमांटिक लाइफ में कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार होगी। इस अवधि में आप अपने लव पार्टनर को पर्याप्त समय दे पाएंगे। ऐसे में आपके बीच नजदीकियां भी बढ़ सकती है। इस दौरान आपको अपने साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिलेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में आपके बीच कुछ मनमुटाव होने की संभावना है, लेकिन जल्द ही आप सारे गिले शिकवे खत्म करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप एक दूसरे से कोई वादा भी कर सकते हैं।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
बातचीत के द्वारा आप अपने रिश्ते में सुधार लाने की भरपूर कोशिश करेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। इस दौरान आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। अपने साथी को कोई बढ़िया सरप्राइज देने के लिए आप अच्छी प्लानिंग भी कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अपने साथी के साथ आप सुकून भरा समय बिताएंगे। इस दौरान आपको एक दूसरे को फिर से समझने का मौका मिलेगा। अपने रिश्ते को लेकर यदि आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो तो इस दौरान आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। आप एक दूसरे के विचारों को महत्व देंगे और एक दूसरे की भावनाओं का भी आदर करेंगे। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। इस दौरान आपको रोमांस की कई अवसर प्राप्त होंगे। आपकी खुशमिजाजी आपके पार्टनर को काफी प्रभावित कर सकती है। यदि आप उन्हें शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। इस राशि के वैवाहिक जातकों के लिए भी यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। आपको जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही बढ़िया रहने वाली है।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। हफ्ते की शुरुआत आपके लिए ठीक होगी। इस दौरान आपको अपने पार्टनर के साथ अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, लेकिन सप्ताह के अंत में आपके बीच गलतफहमी हो सकती है। ऐसे में आपको एक अजीब सी बेचैनी महसूस होगी। बेहतर होगा आप अपने साथी को समझने का प्रयास करें और अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहें।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप सिंगल हैं तो इस दौरान आपकी चार्मिंग पर्सनालिटी किसी खास को आपकी ओर आकर्षित कर सकती है। हो सकता है जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो जाए। यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं तो आपको काफी सुखद एहसास होगा। आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। वैवाहिक जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ की अहमियत का पता चलेगा। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपकी रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। आपके बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी। ऐसे में छोटी छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। इस दौरान आपको शांत दिमाग से अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। ज्यादा जल्दबाजी ना करें। सप्ताह के अंत में आपके रिश्ते में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप बीती बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं और आपको अपने साथी की तलाश है तो इस दौरान आपकी है तलाश खत्म हो सकती है। यदि पहले से ही आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है और आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको अपने साथी के मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपके बीच का प्रेम गहरा होगा और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस अवधि में आपके साथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग भी करेंगे। आपको दोस्तों के साथ भी मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। हो सकता है आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। आपको अपने प्रेम जीवन में सुखद एहसास होगा और आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। हो सकता है आपको अपने परिजनों का भी सहयोग प्राप्त हो।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको क्रोध और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके बीच अलगाव संभव है। बेवजह की बातों पर बहसबाजी करने से बचें। इसके अलावा आप दूसरों के बहकावे में भी ना आएं। इस दौरान अपने रिश्ते से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अपने प्रेम के बंधन को विवाह के बंधन में बदलना चाहते हैं तो अपने परिजनों से बात करने के लिए यह समय अनुकूल है। मुमकिन है आपके रिश्ते को उनकी मंजूरी मिल जाए। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप अच्छी तरह सोच समझकर ही अपना जवाब देंगे तो बेहतर होगा।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपके लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने की संभावना है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में मन अशांत रहेगा और आप काफी बेचैन रहेंगे। बेहतर होगा आप संवाद के जरिए अपने बीच की कड़वाहट को खत्म करने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत में परिस्थिति में कुछ सुधार नजर आ सकता है। आपके साथी प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ाएंगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप बिना सोचे समझे कोई भी काम ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
