Latest Updates
-
बच्चों को ऑटिज्म का शिकार बना रही मोबाइल फोन की लत, AIIMS की रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा -
क्या Thalapathy Vijay दोहरा पाएंगे MGR व जयललिता का इतिहास? वो 4 सितारे जो बने तमिलनाडु के CM -
अस्थमा से राहत दिला सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, कफ और सांस फूलने की समस्या से मिलेगी राहत -
Mamat Banerjee और Suvendu Adhikari दोनों में से कौन ज्यादा अमीर? जानें नेटवर्थ -
बेमौसम बारिश में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा, जानें सुरक्षित रहने के उपाय और बच्चों की देखभाल के टिप्स -
World Asthma Day Quotes 2026: सांसों पर सबका हक! विश्व अस्थमा दिवस पर भेजें खास कोट्स, फैलाएं जागरूकता -
Aaj Ka Rashifal, 4 May 2026: सोमवार को बन रहे हैं 6 शुभ योग, सिंह और कन्या राशि वालों की खुलेगी किस्मत -
Mothers Day Wishes For Sasu Maa: सास-बहू के रिश्ते में घोलें प्यार की मिठास, भेजें ये शुभकामना संदेश -
Mango Chutney Recipe: कच्चे आम की चटनी बनाने की सबसे आसान विधि, जो पेट को देगी ठंडक -
क्या आप भी पीले दांतों से शर्मिंदा हैं? रसोई में रखी ये 5 चीजें साफ कर देंगी सालों से जमी गंदगी
Weekly Love Horoscope (15th to 21st July): वृषभ, कर्क और धनु राशि वालों की लव लाइफ में इस हफ्ते बढ़ेगा प्यार
Weekly Love Horoscope: इस हफ्ते ग्रहों के राजा सूर्य देव का कर्क राशि में गोचर हो रहा है और उनके इस राशि परिवर्तन से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। यह बहुत ही प्रभावशाली राज योग है। इसके प्रभाव से आपकी मैरिड लाइफ और लव लाइफ में कई सारे बदलाव आ सकते हैं। आइए आपके साप्ताहिक लव राशिफल से जानते हैं कि प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कितना खास रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
प्रेमी जोड़ों को धैर्यवान रहना होगा। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कठिन रहेंगे। इस दौरान पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। ऐसे में उनका व्यवहार आपको तनाव दे सकता है। अपने रिश्ते को लेकर मन में असंतोष का भाव रहेगा। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपकी मैरिड लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्रेमी जोड़ों को इस दौरान एक दूसरे को थोड़ा वक्त देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में आपको अपने साथी साथी द्वारा कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्रेमी/प्रेमिका से मुलाकात के कई अवसर मिलेंगे। आपके बीच तालमेल और भी बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ टकराव से बचें नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है, साथ ही मानसिक रूप से भी आप परेशान रहेंगे। शांत और धैर्यवान रहकर आप आने वाली कई समस्याओं से बच सकते हैं।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बेहद सुखद रहेगा। आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है और जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहेगा। आपको अपने निर्णय सोच समझकर लेने होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यस्त रहने के कारण आप अपने पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। अपने साथी से खुलकर अपने मन की बात साझा करें और नई शुरुआत करने का प्रयास करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जीवनसाथी से सलाह मशवरा जरूर करें।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपके बीच तालमेल की कमी रहेगी। ऐसे में बेवजह की बातों पर झगड़े हो सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहेगा। इस दौरान आप एक दूसरे के प्यार में खोए रहेंगे और अपने सुंदर भविष्य का सपना भी संजोएगें
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपकी शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों में कमी आएगी। ऐसे में रिश्ते में भी सुधार देखने को मिलेगा। आप एक दूसरे के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना ही मजबूत होगा। लव लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल रहेगी। पार्टनर का गलत बर्ताव आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
विपरीत परिस्थितियों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इसस आपके रिश्ते में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव भी आएंगे। हो सकता है आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल जाए।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्रेम संबंध मजबूत होगा और साथी पर आपका विश्वास बढ़ेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण आप जीवनसाथी को ठीक से समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपके प्रिय आपसे काफी नाखुश रहेंगे।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
किसी बात को लेकर आपको काफी बेचैनी महसूस होगी। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप खुले दिल से अपने साथी के सामने अपना पक्ष रखें। चुप रहने से आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। जीवनसाथी को समझने की कोशिश करें। हर गलत बात के लिए उन्हें जिम्मेदार ना ठेहराएं।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या हो सकती है। यदि कोई परेशानी है तो आप मिलकर उसे सुलझाने की कोशिश करें। किसी तीसरे को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें नहीं तो बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आप जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताना पसंद करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications