Weekly Love Horoscope (17th June to 23rd June): इन राशि वालों की लव लाइफ में इस हफ्ते आएगा खूबसूरत मोड़

Weekly Love Horoscope: प्यार एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन सच्चा प्रेम केवल किस्मत वालों को ही मिलता है। यदि आप अपनी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं तो यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक प्रेम राशिफल लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप अपने प्रेम जीवन से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते आपकी लव लाइफ में कौन सा नया मोड़ आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपके बीच निकटता बढ़ेगी और आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। आप विवाह के बंधन में बंधने का भी फैसला कर सकते हैं। यदि आपके प्रेम जीवन में कोई समस्या चल रही है तो उस परेशानी का भी अंत हो सकता है। ऐसे में आपका पूरा ध्यान आपके रिश्ते पर ही होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। इस अवधि में आपकी मुलाकात आपके साथी से होने की प्रबल संभावना है।

Weekly Love Rashifal 17th June to 23rd June Love Horoscope for all zodiac Signs in Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। यदि आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। अगर आप पहले से ही रिश्ते में हैं तो इस दौरान आपके बीच आपसी समझ बेहतर होगी। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा।

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह कुछ तनावपूर्ण रहने की संभावना है। आपके बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी। ऐसे में गलतफहमी बढ़ने के कारण दूरियां भी आ सकती है। आपको एक दूसरे को फिर से समझने का प्रयास करना होगा अन्यथा आपके बीच अलगाव की स्थिति बन सकती है। आप सिंगल हैं और इस दौरान आपको प्रेम प्रस्ताव मिलता है तो आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। सबसे पहले आप उस व्यक्ति को बेहतर तरीके से जानने का प्रयास करें।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपको किसी से प्रेम हो सकता है। हालांकि अपने प्रेम का इजहार करने में आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर कार्यस्थल पर इस तरह की बातों से आपको बचने की आवश्यकता है नहीं तो इसका बुरा असर आपके करियर पर भी पड़ सकता है। यदि हाल ही में आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिला है तो इस समय आप उस पर विचार कर सकते हैं।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस दौरान आपको अपनी लव लाइफ में कुछ अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आपको अपने साथी पर अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। यदि अपने रिश्ते को लेकर आपके मन में कोई भी दुविधा है तो आप खुलकर अपने साथी से अपने मन की बात साझा करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार सकता है। आप अपने बीच की दूरियों को कम करने का भरपूर प्रयास करेंगे।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के अपने प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपनों से बात करने के लिए यह समय अनुकूल है। इस अवधि में आपको मुलाकात करने के कई अवसर मिलेंगे और आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात भी शेयर करेंगे।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपकी रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। इस दौरान आपको अपने साथी का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। यदि आप सिंगल हैं और आपको अपने साथी की तलाश है तो इस दौरान आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवन साथी पर अधिक ध्यान देनी क्या आवश्यकता है। आप एक दूसरे के साथ जितना ज्यादा समय बिताएंगे आपका प्रेम उतना ही गहरा होगा, साथ ही आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। सबसे पहले आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है। छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत, आपके अपनों को आप से दूर कर सकती है। इसके अलावा यदि मन में कोई भी दुविधा है तो आप खुलकर अपने साथी से अपने मन की बात साझा करने का प्रयास करें। चुप रहने से आपके बीच की गलतफहमी और बढ़ सकती है।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस दौरान आपके प्रेम जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं लेकिन उनकी ओर से आपको हरी झंडी नहीं मिल रही है तो इस अवधि में उन्हें भी प्यार का एहसास हो सकता है। मुमकिन है वे अपनी भावनाओं को आपके सामने व्यक्त कर पाएं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के जीवन में भी खुशियों की बहार आएगी। जीवनसाथी की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने परिजनों से अपने साथी को मिलवाने के लिए यह समय अनुकूल है। हालांकि शुरुआत में आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी, इसलिए आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। आप धैर्यवान भी रहें। इस दौरान आपको अपने रिश्ते से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपके प्रेम जीवन में कई उतार चढ़ाव आ सकते हैं। अपने रिश्ते को लेकर आपके मन में असंतोष का भाव रहेगा। आपको अपने साथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप खुलकर उनसे बात करने की कोशिश करें। हो सकता है इस अवधि में आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिले जिसे स्वीकार करने के मूड में आप बिल्कुल भी ना रहें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में उथल पुथल रहेगी। आपके बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

किसी कारणवश यदि आप अपने साथी से दूर रहते हैं तो इस दौरान आपको एहसास होगा कि ये दूरियां वास्तव में आपको और करीब लेकर आई है। यदि आप अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो यह समय उचित है। सप्ताह के अंत में आपको अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा। यह समय आपके लिए बहुत ही खास और यादगार रहेगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, June 18, 2024, 7:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion